डिजिटल डेस्क, मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत की संदिग्ध मौत से जुड़े ड्रग्स के तार ने पूरे बॉलीवुड में एक नया बवाल खड़ा कर दिया है। ड्रग्स कनेक्शन के खुलासे के बाद से नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) लगातार इस एंगल की जांच कर रहा है और अब एक-एक करके 50 से अधिक फिल्मी सितारे एनसीबी के रडार में आ गए हैं। बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्रियां ड्रग्स केस में फंस गई हैं। एनसीबी ने सारा अली खान, दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर, रकुलप्रीत सिंह को समन जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया है। आज एनसीबी की टीम ड्रग्स कनेक्शन को लेकर रकुलप्रीत और दीपिका और क्वान टैलेंट एजेंसी की मैनेजर करिश्मा प्रकाश से पूछताछ कर रही है।
इसी बीच मुंबई में तीन जगहों पर एनसीबी की छापेमारी भी जारी है। गौरतलब है कि, ड्रग कनेक्शन में एनसीबी सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती समेत करीब दर्जनभर लोगों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
ड्रग्स कनेक्शन की जांच से जुड़े LIVE Update:
एनसीबी के ऑफिस पहुंचीं दीपिका की मैनेजर करिश्मा
ड्रग्स कनेक्शन में पूछताछ के लिए दीपिका की मैनेजर करिश्मा प्रकाश एनसीबी के दफ्तर में पहुंच गई हैं। बता दें कि, दीपिका पादुकोण के साथ करिश्मा प्रकाश की ड्रग्स चैट सामने आई थी। जिसमें दोनों के बीच हैश को लेकर बात हो रही थी।
Mumbai: Karishma Prakash, actor Deepika Padukone's manager, arrives at NCB SIT office. She was summoned by Narcotics Control Bureau to join the investigation of a drug case, related to #SushantSinghRajputDeathCase. pic.twitter.com/hUvj5JfkA9
— ANI (@ANI) September 25, 2020
- एनसीबी दफ्तर पहुंची रकुलप्रीत सिंह
Mumbai: Actor #RakulPreetSingh arrives at NCB SIT office. She was summoned by Narcotics Control Bureau to join the investigation of a drug case, related to #SushantSinghRajputDeathCase. pic.twitter.com/RnkOFyRL3C
— ANI (@ANI) September 25, 2020
- मुंबई में तीन जगहों पर एनसीबी की छापेमारी
Maharashtra: Narcotics Control Bureau (NCB) Zonal Unit teams are conducting raids at three different locations in Mumbai. More details awaited. pic.twitter.com/UbhW3oztGB
— ANI (@ANI) September 25, 2020
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

.
Post a Comment