header ads

बॉलीवुड ड्रग्स कनेक्शन LIVE: NCB टीम के सामने दीपिका ने कबूली ड्रग्स चैट की बात, सारा-श्रद्धा से भी सवाल जारी

डिजिटल डेस्क, मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत की संदिग्ध मौत मामले में ड्रग्स कनेक्शन के खुलासे के बाद से ही नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) लगातार इस एंगल की जांच कर रहा है। बड़े-बड़े फिल्मी सितारे एनसीबी की रडार में आ गए हैं। ड्रग मामले में एनसीबी की टीम आज दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर, सारा अली खान और दीपिका की मैनेजर करिश्मा प्रकाश से पूछताछ की जा रही है। दीपिका और करिश्मा को आमने-सामने बैठाकर एनसीबी सवाल कर रही है। बता दें कि, ड्रग्स केस में ही एनसीबी रिया चक्रवर्ती समेत करीब दर्जनभर लोगों को गिरफ्तार भी कर चुकी है।  

Drugs Probe LIVE Updates:

एनसीबी दफ्तर पहुंचीं सारा अली खान।

एनसीबी दफ्तर पहुंचीं श्रद्धा कपूर, पूछताछ जारी।

 ड्रग्स केस में NCB गेस्ट हाउस में दीपिका पादुकोण से पूछताछ
अभिनेत्री दीपिका पादुकोण सुशांत मौत मामले में ड्रग्स कनेक्शन को लेकर चल रही जांच के सिलसिले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के सामने पेश हुईं। दीपिका को एनसीबी गेस्ट हाउस में पूछताछ किए शनिवार सुबह 10 बजे के आसपास बुलाया गया था। वह समय पर एजेंसी के सामने हाजिर हुईं। दीप‍िका के बाद उनकी मैनेजर कर‍िश्मा प्रकाश भी एनसीबी ऑफिस पहुंचीं।

दरअसल एनसीबी ने कई दिग्गज फिल्मी सितारों को पूछताछ के लिए समन भेजा था। शुक्रवार को एनसीबी की टीम ने ड्रग्स कनेक्शन में रकुलप्रीत, दीपिका और क्वान टैलेंट एजेंसी की मैनेजर करिश्मा प्रकाश और धर्मा प्रोडक्‍शन के डायरेक्‍टर क्षितिज प्रसाद से पूछताछ की थी। 

ड्रग केस: NCB की पूछताछ में रकुलप्रीत ने रिया पर फोड़ा ठीकरा, ड्रग चैट ग्रुप की एडमिन न‍िकलीं दीपिका, सारा और श्रद्धा से भी होगी पूछताछ

बता दें कि, दीपिका पादुकोण के साथ करिश्मा प्रकाश की ड्रग्स चैट सामने आई थी। जिसमें दोनों के बीच हैश को लेकर बात हो रही थी। शुक्रवार को पूछताछ में करिश्मा ने ड्रग्स के किसी मामले में शामिल होने से इनकार किया। बाद में एनसीबी ने दीपिका के साथ उनके चैट दिखाए तो उन्होंने दीपिका के लिए ड्रग्स खरीदने की बात स्वीकार कर ली। करिश्मा ने दावा किया कि, दीपिका ने इस ग्रुप में उन्हें जबरन जोड़ा था। करिश्मा पूछताछ शुरू होते ही रोने लगी।

रकुलप्रीत ने रिया के साथ ड्रग चैट की बात कबूल की
शुक्रवार को एनसीबी की करीब 4 घंटे की पूछताछ में रकुलप्रीत ने रिया चक्रवर्ती के साथ ड्रग चैट की बात कबूल की थी, लेकिन उन्होंने ये भी साफ कर दिया कि, उनका ड्रग्‍स से कोई लेना देना नहीं है। उन्‍होंने कभी ड्रग्‍स का सेवन नहीं किया। रकुल ने सारा ठीकरा रिया के सिर फोड़ते हुए कहा, रिया के ड्रग्‍स उनके घर पर थे और इसी को लेकर उनके और रिया के बीच चैट हुई थी। रकुल ने कहा, रिया ने ड्रग्‍स मंगवाए थे। दरअसल, चैट में रकुलप्रीत ने रिया से कहा था, घर पर जो तुम्‍हारा सामान पड़ा है वह ले जाओ। 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Bollywood Drugs Probe live Update NCB question Deepika Padukone Sara ali khan shraddha kapoor Sushant death
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget