header ads

Kangana Vs Raut: कंगना के ऑफिस पहुंची BMC की टीम, अभिनेत्री ने कहा- मेरा सपना टूटता नजर आ रहा है

डिजिटल डेस्क, मुंबई। अभिनेत्री कंगना रनौत और महाराष्ट्र सरकार के नेताओं के बीच शुरू हुई जुबानी जंग अब ओछी राजनीति में तब्दील होती जा रही है। बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) के अधिकारियों की एक टीम सोमवार दोपहर को कथित अवैध निर्माण की जांच करने के लिए बांद्रा पश्चिम के पाली हिल में एक्ट्रेस कंगना रनौत के आफिस पहुंची। कंगना ने खुद इसका वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया है।

क्या कहा कंगना रनौत ने?
इस वीडियो के साथ कंगना ने ट्विटर पर लिखा, 'ये मुंबई में मणिकर्णिका फिल्म्स का ऑफिस है, जिसे मैंने पंद्रह साल मेहनत करके कमाया है। मेरा जिंदगी में एक ही सपना था मैं जब भी फिल्म निर्माता बनूं, मेरा अपना खुद का ऑफिस हो, मगर लगता है ये सपना टूटने का वक्त आ गया है, आज वहां अचानक बीएमसी के कुछ लोग आए हैं।' एक अन्य ट्वीट में कंगना ने लिखा- बीएमसी के लोग जबरन ऑफिस में घुस आए और जांच करने लगे। उन्होंने पड़ोसियों को भी परेशान किया और कहा, वो जो मैडम हैं उसकी करतूत का परिणाम सबको भरना होगा। कंगना ने आशंका जताई कि कल उनका ऑफिस तोड़ा जा सकता है।

क्या है मामला?
बता दें कि खुद को हरामखोर कहे जाने पर बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने शिवसेना सांसद संजय राउत को करारा जवाब दिया था। कंगना ने कहा था, आपके लोग कह रहे मेरा जबड़ा तोड़ देंगे और मार डालेंगे। मैं 9 सितंबर को मुंबई आ रही हूं। दरअसल, शनिवार को एक न्यूज चैनल के रिपोर्टर ने राउत से कंगना के उस बयान पर रिएक्शन मांगा था, जिसमें उन्होंने 9 सितंबर को मुंबई आने की बात कही थी और चुनौती दी थी कि रोक सको तो रोक लो। जवाब में राउत ने कहा था, 'आप क्या उस हरामखोर लड़की की वकालत कर रहे हो?' इस विवाद के बाद कंगना को Y सिक्योरिटी दी गई है। 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Kangana Ranaut alleges BMC has ‘forcefully taken over’ her Manikarnika films office
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget