डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त इन दिनों अपने स्वास्थ्य को लेकर चर्चाओं में हैं। बता दें कि वे लंग कैंसर से पीड़ित हैं और मुंबई में ही उनका इलाज चल रहा है। वे हाल ही में मुंबई की एक अस्पताल में नजर आए थे। हाल ही में उन्होंने पहली कीमोथैरेपी करवाई थी। अब खबर आ रही है कि वह पत्नी मान्यता के साथ दुबई पहुंच चुके हैं।
दरअसल, मान्यता ने इंस्टा स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर करते हुए इस बात की खबर संजय दत्त के फैन्स को दी है। इस तस्वीर में मान्यता और संजय दत्त तस्वीर में काफी पॉजिटिव नजर आ रहे हैं।
प्रीति जिंटा ने तीसरी बार कराया कोरोना टेस्ट, रिजल्ट निगेटिव
कैप्शन में लिखा...
खास बात यह कि एक्टर संजय दत्त ने दुबई जाने से पहले अपना लुक भी बदल लिया है। हाल ही के कुछ महीनों में संजय दत्त ने लंबी दाढ़ी और मूंछों के साथ सॉल्ट एंड पेपर लुक ले रखा था, जिसे अब बदल लिया है। एक्टर ने क्लीव शेव लुक लिया हुआ है और कैप्शन में लिखा है इनरूट लाइफ।
बच्चों से मिलने पहुंचे हैं संजू
एक रिपोर्ट के अनुसार संजू 15 सितंबर को दुबई के लिए रवाना हो गए हैं। संजय दत्त पत्नी मान्यता के साथ चार्टर्ड फ्लाइट से शाम 4 बजे अपने बच्चों शहरान और इकरा से मिलने गए हैं, जो इस वक्त दुबई में हैं और अपनी क्लासेस ले रहे हैं। उम्मीद की जा रही है वह एक हफ्ते या फिर 10 दिन में मुंबई वापस लौट सकते हैं।
मैं नकारात्मक किरदार बुद्धिमानी से चुनता हूं: पंकज त्रिपाठी
पहले भी दी हेल्था अपडेट
हाल ही में पत्नी मान्यता ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर को शेयर करते हुए संजय के स्वास्थ्य की अपडेट दी थी। मान्यता ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, "रुक जाना नहीं तू कहीं हार के... कांटों पर चलके मिलेंगे साये बहार के। हमें कुछ बुरे दिनों से लड़ना होगा ताकि हम अपनी जिंदगी के सबसे हसीन दिनों को वापस पा सकें। कभी भी हार मत मानो।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

.
Post a Comment