header ads

रिद्धिमा के जन्मदिन पर डांस करते दिखे रणबीर, आलिया, करीना

मुंबई, 15 सितम्बर (आईएएनएस)। दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर और अभिनेत्री नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी ने बीती रात मुंबई में अपना 40वां जन्मदिन मनाया।

इस खास मौके पर नीतू के घर पर कई सितारों ने शिरकत कीं, जिनमें करीना कपूर खान, उनके पति सैफ अली खान, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और करिश्मा कपूर शामिल रहे।

रिद्धिमा ने इंस्टाग्राम पर अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की कई तस्वीरें व वीडियोज साझा किए।

इनमें से एक में उनके भाई रणबीर और आलिया सदाबहार गीत आप जैसा कोई पर डांस करते नजर आ रहे हैं, जो साल 1980 में आई सुपरहिट फिल्म कुर्बानी का गाना है। वीडियो में रिद्धिमा के पति भरत कपूर, मां नीतू कपूर संग कई रिश्तेदार भी कदम थिरकाते दिख रहे हैं।

करीना ने रिद्धिमा को जन्मदिन की बधाई देने के लिए एक पुरानी तस्वीर भी साझा कीं, जिसमें करीना, करिश्मा और रिद्धिमा अपने दादा राज कपूर की गोद में बैठी नजर आ रही हैं।

एएसएन/आरएचए



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Ranbir, Alia, Kareena were seen dancing on Riddhima's birthday
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget