header ads

प्राइवेट जेट में सवार होकर मुंबई से दुबई के लिए रवाना हुए संजय दत्त

मुंबई, 16 सितम्बर (आईएएनएस)। अभिनेता संजय दत्त बुधवार को अपनी पत्नी मान्यता के साथ कथित तौर पर प्राइवेट जेट पर सवार होकर मुंबई से दुबई के लिए रवाना हुए हैं।

इंस्टाग्राम स्टोरीज पर मान्यता ने एक तस्वीर साझा की हैं, जिसमें वह फ्लाइट में संजय के बगल में बैठी नजर आ रही हैं।

तस्वीर के कैप्शन में मान्यता लिखती हैं, इनरूट लाइफ। बताया जा रहा है कि संजय अपने दोनों जुड़वा बच्चे शहरान और इकरा से मिलने दुबई जा रहे हैं।

तस्वीर में संजय विक्ट्री साइन दिखाते नजर आ रहे हैं।

मान्यता अपने दोनों बच्चों के साथ लॉकडाउन में दुबई में ही थीं, लेकिन संजय की बीमारी की खबर मिलने के बाद वह मुंबई लौट आई थीं।

संजय दत्त कुछ दिनों पहले सांस लेने में तकलीफ और सीने में दर्द के कारण अस्पताल में भर्ती हुए थे। 11 अगस्त को उन्होंने कहा था कि अपने मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए वह कुछ समय के लिए काम से ब्रेक ले रहे हैं।

एएसएन/आरएचए



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Sanjay Dutt left for Mumbai to Dubai in a private jet
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget