मुंबई, 10 सितम्बर (आईएएनएस)। गायिका कविता सेठ का कहना है कि वह ऐसे गानों के बिना खुद को अधूरा पाती हैं, जो दिलों को छू ले।
कविता साल 2009 में आई फिल्म वेक अप सिड से गीत इकतारा के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने आईएएनएस को बताया, इकतारा मेरे लिए एक खास गाना है। जब कभी मैं परफॉर्म करती हूं, मेरे प्रशंसक मुझे हमेशा इस गीत को गाने के लिए कहते हैं। इकतारा के बिना मैं अधूरी हूं। इस गाने के बाद मुझे खूब सारा प्यार मिला और शोहरत भी मिली।
कविता ने आगे बताया, मुझे याद है कि यह फिल्म की रिलीज का पहला दिन था। मैं इसे देखने थिएटर गई और वहां जाकर दर्शकों की प्रतिक्रिया से मैं काफी अभिभूत हुई। लोग इस गीत को गा रहे थे, गुनगुना रहे थे। यह सबकुछ देखकर मैं भावुक हो गई और मेरी आंखों से आंसू गिरने लगे। मैंने कभी नहीं सोचा था कि इकतारा को इतना पसंद किया जाएगा।
एएसएन/आरएचए
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

.
Post a Comment