header ads

एनसीबी ने धर्मा प्रोडक्शन के शीर्ष अधिकारी को पूछताछ के लिए बुलाया

मुम्बई, 24 सितम्बर (आईएएनएस)। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने धर्मा प्रोडक्शन के निदेशक और कार्यकारी निर्माता क्षितिज रविप्रसाद को फिल्मी हस्तियों से जुड़े ड्रग मामले में पूछताछ के लिए बुलाया है।

एक अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

सुशांत सिंह राजपूत की संदिग्ध मौत के मामले में जांच कर रही एनसीबी ने ड्रग एंगल सामने आने के बाद नए सिरे से जांच प्रारम्भ की है और इसी सम्बंध में क्षितिज को शुक्रवार को पूछताछ के लिए हाजिर होने को कहा गया है।

एनसीबी के एक अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की कि क्षितिज के घर या दफ्तर में कोई रेड नहीं डाला गया है और इस बारे में मीडिया के एक खेमे में जो कुछ दिखाया जा रहा है, वह गलत है।

धर्मा प्रोडक्शन मशहूर फिल्मकार करण जौहर की कम्पनी है।

जेएनएस



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
NCB summons Dharma Production top official for questioning
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget