header ads

कंगना का जया पर पलटवार : आपकी बेटी के साथ कुछ होता, तब भी ऐसा ही बोलतीं?

मुंबई, 15 सितंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री कंगना रनौत ने समाजवादी पार्टी की राज्यसभा सांसद और अभिनेत्री जया बच्चन के इस बयान पर कि कुछ लोग बॉलीवुड को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं, पलटवार करते हुए पूछा कि अगर आपके बच्चों के साथ ऐसा हुआ होता, तब भी क्या आप यही बात बोलतीं?

कंगना ने कहा, जया जी, अगर मेरी जगह आपकी बेटी श्वेता को किशोरावस्था में पीटा जाता, ड्रग का सेवन कराया जाता और बदसलूकी की जाती, क्या तब भी आप यही कहतीं? अगर अभिषेक उन्हें परेशान किए जाने और बुलिंग का शिकार होने की शिकायत करते हुए एक दिन फांसी के फंदे से झूलते हुए पाए जाते, क्या तब भी आप यही कहतीं?

मंगलवार को राज्यसभा में जया बच्चन ने सरकार से बॉलीवुड को सुरक्षा प्रदान करने और इसे लेकर की जा रही आलोचनाओं पर प्रतिबंध लगाने की अपील की।

उन्होंने कहा, कुछ लोग यहीं से नाम और शोहरत कमाने के बाद इसे अब गटर कह रहे हैं। कुछ लोगों की करतूतों से इंडस्ट्री को बदनाम करने की लगातार कोशिश की जा रही है।

ज्ञात हो कि इससे पहले कंगना ने फिल्म इंडस्ट्री को गटर कहा था और आरोप लगाया था कि यहां काम करने वाले 99 फीसदी लोग ड्रग्स का सेवन करते हैं।

एएसएन/एसजीके



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Reverse on Kangana's Jaya: If something happens to your daughter, would you say the same?
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget