मुंबई, 15 सितंबर (आईएएनएस)। मशहूर गायक पापोन का कहना है कि उनके नए गीत सियाही की धुन काफी अलग है और यह कुछ हटके भी है।
पापोन कहते हैं, सियाही काफी अलग तरह का गाना है और इसकी धुन भी कुछ अलग है। शाशा ने इसे काफी अच्छे से लिखा और कम्पोज किया है। जब उन्होंने मुझे अपने लिए इसे गाने को कहा, तो मुझे हां कहना पड़ा। वह बेहद प्रतिभाशाली हैं और मुझे उनके साथ काम कर बेहद अच्छा महसूस हुआ है।
पापोन ने आगे कहा, हम लोगों ने दूर-दूर रहकर इस गाने पर काम किया है। हम अपने-अपने घरों पर बैठकर इसे लेकर बातें करते थे। खुशी है कि अब यह जारी हो गया है और मुझे लोगों द्वारा इसे सुने जाने का और इंतजार नहीं हो रहा है। सिर्फ इसकी धुन ही नहीं, बल्कि वीडियो को भी अलग-थलग रहकर फिल्माया गया है, लेकिन इसे बेहतर रूप में सामने आते देख अच्छा लग रहा है।
गाने के कुछ हिस्से को कनाडा के वैंकूवर में फिल्माया गया है, जहां शाशा रहती हैं और बाकी के हिस्से को असम में फिल्माया गया है, जहां पापोन फिलहाल रह रहे हैं।
एएसएन/एसजीके
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

.
Post a Comment