मुंबई, 31 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा ने एक थ्रोबैक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह नैजी के गाने पर थिरकती नजर आ रही हैं। उन्होंने कहा कि वह डांस करने को बहुत याद कर रही हैं।
उन्होंने क्लिप के साथ कैप्शन में लिखा, थ्रोबैक..डांस को याद कर रही हूं। क्लिप में वह नैजी के आफत वापस पर डांस कर रही हैं।
अभिनेत्री हाल ही में विद्या बालन अभिनीत डिजिटल रूप से रिलीज हुई फिल्म शकुंतला देवी में नजर आईं।
वह अनुराग बसु की कॉमेडी फिल्म लूडो में नजर आएंगी। इसमें अभिषेक बच्चन, राजकुमार राव, आदित्य रॉय कपूर, फातिमा सना शेख जैसे कलाकार भी हैं।
उनका आगामी प्रोजेक्ट पगलेट है जिसमें श्रुति शर्मा, आशुतोष राणा और रघुबीर यादव भी हैं।
वीएवी/एसजीके
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

.
Post a Comment