header ads

सितारों से जुड़े ड्रग मामले की जांच के लिए तैयार एनसीबी

मुंबई, 26 सितंबर (आईएएनएस)। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में ड्रग्स कनेक्शन को लेकर चल रही जांच के सिलसिले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो करीब तीन बॉलीवुड अभिनेत्रियों से पूछताछ करने के लिए तैयार है।

इनमें दीपिका पादुकोण भी शामिल हैं, जिनसे कोलाबा में एनसीबी गेस्ट हाउस में पूछताछ किए जाने की संभावना है, जो सुबह 10 बजे के आसपास होगी। वह अकेले एनसीबी के सामने पेश होंगी और उनके अभिनेता पति रणवीर सिंह उनके साथ नहीं होंगे।

इसी तरह सारा अली खान और श्रद्धा कपूर को सुबह 11 बजे के आसपास बलार्ड पियर में एनसीबी कार्यालय में पूछताछ के लिए बुलाए जाने की संभावना है।

दक्षिण मुंबई में दोनों स्थान बमुश्किल तीन किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं और मुंबई पुलिस ने एहतियात के तौर पर पर्याप्त सुरक्षा तैनात की है।

रिया चक्रवर्ती के बाद, ये तीनों अभिनेत्रियां एनसीबी रडार के अंतर्गत आने वाली सबसे बड़ी स्टार हैं।

एमएनएस/वीएवी



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
NCB ready to investigate the drug case involving stars
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget