header ads

केदारनाथ का क्लाइमैक्स सुन रो पड़े थे सुशांत

मुंबई, 23 सितंबर (आईएएनएस)। सुशांत सिंह राजपूत अभिनीत फिल्म केदारनाथ की स्क्रिप्ट की सह-लेखिका कनिका ढिल्लों ने बुधवार को सुशांत से जुड़ा एक पुराना किस्सा याद किया।

कनिका ने बताया कि साल 2018 में आई फिल्म केदारनाथ का अंत सुनकर सुशांत रो पड़े थे।

कनिका ने ट्वीट कर लिखा, तुम्हारे लिए मंसूर के किरदार को लिखना काफी खास था। तुमने इसे पूरे समर्पण के साथ निभाया। जब मैंने तुम्हें पहली बार केदारनाथ के अंत के बारे में बताया था, तुम रो पड़े थे- मंसूर के आखिरी दृश्य के वक्त हमारे होठों पर एक दर्दभरी मुस्कान थी और दिल में भरपूर प्यार था।

फिल्म में सुशांत ने मंसूर नामक एक पिट्ठ का किरदार निभाया था, जिसे सारा अली खान के निभाए किरदार मंदाकिनी से प्यार था।

कनिका आगे लिखती हैं, तुमने हम सभी को रुला दिया। तुम्हें याद करने का सबसे बेहतरीन तरीका एक कलाकार के तौर पर तुम्हारे किए कामों को याद करना है।

अपने इस पोस्ट के साथ कनिका ने एक तस्वीर साझा की है, जिसमें सुशांत इस किरदार की तैयारी के क्रम में ट्रेडमिल पर बालू के बोरे के साथ ट्रेनिंग करते हुए दिख रहे हैं।

एएसएन/एसजीके



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Sushant cried hearing Kedarnath's climax
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget