डिजिटल डेस्क, मुंबई। भारत के तीन सबसे बड़े हिटमेकर्स जब एक साथ आ जाएं तो आप डांस फ्लोर पर थिरकने से खुद को रोक नहीं पाएंगे। गायक-संगीतकार मीका सिंह द्वारा गाए गए पॉपुलर सॉन्ग सावन में लग गई आग...का ट्विस्ट के साथ ऑफिशियल रीमेक किया गया है। यह 28 सितंबर को रिलीज किया जाएगा।
सोनी म्यूजिक इंडिया द्वारा प्रस्तुत इस गाने को मीका सिंह और पायल देव ने कंपोज किया है। मीका सिंह, पायल देव, बादशाह, मोहसिन शेख द्वारा लिखित इस गाने को मीका,बादशाह और नेहा कक्कड़ ने आवाज दी है।
धर्मा प्रोडक्शन के क्षितिज प्रकाश गिरफ्तार
इस फिल्म में सॉन्ग
फिल्म गिन्नी वेड्स सनी के लिए मीका सिंह, आइकॉनिक रैपर बादशाह, बॉलीवुड चार्टबस्टर क्वीन नेहा कक्कड़ एक साथ मिलकर श्रोताओं/ दर्शकों के लिए वेडिंग पार्टी एंथम लेकर आ रहे हैं जिसका नाम है 'सावन में लग गई आग'। फिल्म के म्यूजिक पार्टनर सोनी म्यूजिक इंडिया ने इस गाने का स्नीक पीक आज रिलीज कर लोगों का उत्साह बढ़ा दिया है।
इस सॉन्ग को खुद मीका सिंह और पायल देव ने कंपोज किया है, मीका, पायल देव, बादशाह और मोहसिन शेख ने लिखा है। इस गाने को मीका, बादशाह और नेहा कक्कड़ ने अपनी आवाज दी है।
वेडिंग पार्टी सॉन्ग
सोनी म्यूजिक इंडिया के सीनियर डायरेक्टर - मार्केटिंग, सानुजीत भुजबल कहते हैं, "सावन में लग गई आग एक क्विंटसेशनल वेडिंग पार्टी सॉन्ग है, जो लोगों को डांस फ्लोर पर जाने के लिए मजबूर कर देगा। इस गाने के जरिए हम इन तीन पॉपुलर म्यूजिक आइकन्स को पहली बार एक साथ लाकर बहुत खुश हैं। यह ट्रैक एनर्जी से भरपूर है, और हम उम्मीद करते हैं कि यह सब का पसंदीदा पार्टी सोंग जरूर बनेगा।"
मशहूर गायक एसपी बालासुब्रमण्यम का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
म्यूजिक कंपोजर पायल देव कहती हैं, "मीका सिंह, बादशाह और नेहा कक्कड़ के साथ इस मजेदार ट्रैक के लिए काम करना बहुत ही अद्भुत रहा। इस गाने को प्रस्तुत करने वाले तीनों कलाकारों ने इस गाने को अपने स्पर्श से अनोखा बना दिया है, जिसकी वजह से यह एक पार्टी नंबर बन सकता है। गाने की रिलीज को लेकर मैं बहुत उत्साहित हूं। यह गाना मनोरंजन से भरपूर है।"
संगीतकार, लेखक और गायक मीका सिंह कहते हैं कि, " इस सॉन्ग का स्नीक पीक श्रोताओं के लिए पार्टी इन्विटेशन है। सावन में लग गई आग इस गाने के लिए मैं इन प्रतिभाशाली कलाकारों के साथ काम कर के बेहद खुश हूं। इस गाने से जुड़े सभी लोग यही चाहते हैं कि श्रोता इस गाने का मजा लें और इसे पसंद करें। मुझे इस गाने के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार है।"
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

.
Post a Comment