नई दिल्ली, 17 सितम्बर (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की जांच के सिलसिले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) का विशेष जांच दल (एसआईटी) लगभग एक महीने पहले मुंबई के लिए रवाना हुई था और अब अगले हफ्ते एम्स की फॉरेंसिक टीम के साथ मिलने के लिए एसआईटी की टीम दिल्ली वापस आ चुकी है।
गुरुवार को सूत्रों ने इसकी जानकारी दी है।
सीबीआई के सूत्रों के अनुसार, एसआईटी की टीम बुधवार को दिल्ली लौट आई है और अब वह रविवार को एम्स की फोरेंसिक टीम के साथ बैठक करेगी और इसके बाद आने वाले हफ्तों में भी मामले में मेडिको लीगल पर उनकी राय लेगी।
दिवंगत अभिनेता की मौत पर छानबीन करने का जिम्मा सीबीआई को सौंपने के बाद टीम 20 अगस्त को मुंबई गई थी। इस दौरान फॉरेंसिक की टीम भी उनके साथ थी।
मुंबई में सीबीआई के रहने के दौरान अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की फॉरेंसिक टीम ने भी सुशांत के फ्लैट का दौरा किया था। सुशांत की बहन मीतु सिंह, पिठानी और कर्मचारियों संग क्राइम सीन को रीक्रिएट भी किया गया था।
एएसएन/एएनएम
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

.
Post a Comment