header ads

गोवा में शूटिंग छोड़ चार्टर्ड फ्लाइट से मुंबई रवाना हुईं दीपिका

पणजी, 24 सितंबर (आईएएनएस)। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) द्वारा सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े ड्रग एंगल में बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को समन जारी किया गया है, जिसके बाद वे गुरुवार को गोवा से मुंबई के लिए रवाना हो गईं।

दीपिका अपनी एक आगामी फिल्म की शूटिंग के लिए गोवा में थीं। उनके साथ सिद्धान्त चतुवेर्दी और अनन्या पांडे भी गोवा में थे। समन जारी होने के बाद दीपिका ने डाबोलिम अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए उत्तरी गोवा के पांच सितारा रिसॉर्ट से निकलीं, जहां से उन्हें एक विशेष चार्टर्ड फ्लाइट से मुंबई की यात्रा करनी थी।

सूत्रों ने बताया कि मुंबई रवाना होने से पहले दीपिका ने रिसॉर्ट में अपनी लीगल टीम के लोगों से भी बात की।

बता दें कि दीपिका की ये रवानगी मुंबई में हुए उन घटनाक्रमों के मद्देनजर हुई है, जिसमें नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की जांच में कथित तौर पर अभिनेत्री और उनकी टैलेंट मैनेजर करिश्मा प्रकाश के बीच 2017 की व्हाट्सएप चैट का मामला सामने आया है, जिसमें दोनों कथित तौर पर प्रतिबंधित पदार्थों की चर्चा कर रहीं थीं। प्रकाश क्वान कंपनी में जया साहा की सहयोगी हैं। सुशांत की मौत की जांच में सभी संघीय एजेंसियों द्वारा साहा से पूछताछ की गई है और वह दिवंगत अभिनेता के पिता द्वारा दर्ज की गई प्राथमिकी में मुख्य आरोपियों में से एक है।

दीपिका को शुक्रवार को मुंबई में एनसीबी अधिकारियों के सामने पेश होने के लिए बुलाया गया है।

वहीं अभिनेत्री सारा अली खान को भी एनसीबी ने बुलाया था। वह भी गोवा में छुट्टियां मना रही थीं और गुरुवार को मुंबई के लिए रवाना हो गईं। सारा और श्रद्धा कपूर को शनिवार को एनसीबी ऑफिस में पेश होना है।

ये सारी पूछताछ 14 जून को हुई अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में चल रही जांच के संबंध में है, जिसमें ड्रग एंगल भी जुड़ गया है।

एसडीजे



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Deepika left Mumbai on a chartered flight after shooting in Goa
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget