header ads

रिया की जमानत याचिका पर सुनवाई गुरुवार को

मुंबई, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। मुंबई की एक विशेष अदालत रिया चक्रवर्ती और उसके भाई सौविक चक्रवर्ती की जमानत की याचिका पर 10 सितंबर (गुरुवार) को सुनवाई करेगी। ये जानकारी इनके वकील सतीश मानेशिंदे ने बुधवार को दी।

उन्होंने कहा कि 20 पन्नों की जमानत याचिका अदालत में लगाई गई है जिस पर गुरुवार को सुनवाई होगी।

रिया चक्रवर्ती को नारकोक्सि कंट्रोल ब्यूरो ने मंगलवार को गिरफ्तार किया था। उसे बुधवार को भायकुला जेल में शिफ्ट किया गया।

एनसीबी ने फिल्म उद्योग में ड्रग्स कनेक्शन की जांच करने के लिए रिया चक्रवर्ती से तीन दिन तक कड़ी पूछताछ की थी जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

एनसीबी के उप निदेशक एम.ए. जैन ने कहा, रिया पर एनडीपीएस अधिनियम की धारा 8 (सी), 20 (बी)(दो), 22, 27ए, 28 और 29 के तहत ड्रग्स एंगल में उनकी कथित भूमिका के लिए आरोप लगाए गए हैं। इसके अलावा उसने अब तक एनसीबी को जो भी जानकारी दी, वह उसकी गिरफ्तारी के लिए पर्याप्त थी।

एसकेपी



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Hearing on Riya's bail plea on Thursday
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget