header ads

दुबई में बच्चों से मिले संजय दत्त

दुबई, 18 सितम्बर (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त अपनी पत्नी मान्यता के साथ दुबई पहुंचने के बाद अपने बच्चों शहरान और इकरा के साथ काफी समय बिता रहे हैं।

मान्यता ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें पूरे परिवार को साथ में तस्वीर खिंचवाते हुए देखा जा सकता है।

अपने पोस्ट के कैप्शन में वह लिखती हैं, आज मैं भगवान का शुक्रिया अदा करना चाहूंगी कि उन्होंने मुझे परिवार का यह तोहफा दिया है। कोई शिकायत नहीं है, कुछ नहीं चाहिए, बस साथ में रहना है, हमेशा के लिए।

मान्यता अपने दोनों बच्चों के साथ लॉकडाउन में दुबई में ही थीं, लेकिन संजय की बीमारी की खबर मिलने के बाद वह मुंबई लौट आई थीं।

संजय दत्त कुछ दिनों पहले सांस लेने में तकलीफ और सीने में दर्द के कारण अस्पताल में भर्ती हुए थे। 11 अगस्त को उन्होंने कहा था कि अपने मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए वह कुछ समय के लिए काम से ब्रेक ले रहे हैं।

एएसएन/आरएचए



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Sanjay Dutt met children in Dubai
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget