header ads

हिमाचल: शिवसेना से तकरार के बीच घर से मुंबई के लिए रवाना हुईं कंगना, कहा- ना डरूंगी, ना झुकूंगी

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत शिवसेना से तकरार के बीच का आज (9 सितंबर) मुंबई पहुंचने वाली हैं। कंगना बुधवार सुबह हिमाचल प्रदेश के मंडी में अपने पैतृक घर से निकल चुकी हैं। वो चंडीगढ़ से मुंबई के लिए फ्लाइट लेंगी। मुंबई के लिए रवाना होने से पहले कंगना ने ट्वीट कर कहा, मै रानी लक्ष्मीबाई के पद चिन्हों पर चलूंगी ना डरूंगी, ना झुकूंगी। घर से निकलने के बाद रास्ते में कंगना ने एक मंदिर में पूजा-अर्चना भी की।  

संजय राउत से कथित धमकी मिलने के बाद कंगना रनौत आज जबरदस्त सिक्यॉरिटी के साथ मुंबई पहुंच रही हैं। दोपहर तक में कंगना मुंबई पहुंच जाएंगी। कंगना ने घर से निकलते हुए इसकी सूचना ट्विटर पर दी। कंगना ने कहा, ना डरूंगी, ना झुकूंगी। गलत के खिलाफ मुखर होकर आवाज़ उठाती रहूंगी। बताया जा रहा है, कंगना की फ्लाइट दोपहर 12 बजे चंडीगढ़ से है और वह 2 बजे दोपहर को मुंबई पहुंच जाएंगी।

कंगना ने एक अन्य ट्वीट में कहा, मैं मानती हूं महाराष्ट्र ने मुझे सब कुछ दिया है, मगर मैंने भी महाराष्ट्रा को अपनी भक्ति और प्रेम से एक ऐसी बेटी की भेंट दी है जो शिवाजी महाराज की जन्मभूमि में स्त्री सम्मान और अस्मिता केलिए अपना ख़ून भी दे सकती है। कंगना ने ये भी कहा कि, मैं सोलह साल की थी जब मुंबई आयी, कुछ दोस्तों ने कहा मुंबई में वही रहता है जिसे मुम्बादेवी चाहती है, हम सब मुम्बादेवी देवी के दर्शन करने गए, सब दोस्त वापस चले गए और मुम्बादेवी ने मुझे अपने पास ही रख लिया।

मुंबई जाने से पहले कंगना का दो बार कोरोना टेस्ट किया गया। टेस्ट के लिए लिया गया पहला सैंपल सही नहीं पाया गया। इसलिए दोबारा टेस्ट किया गया जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आई। इसके साथ ही कंगना का मुंबई जाने का रास्ता साफ हो गया। गौरतलब है कि, बीते कई दिनों से कंगना रनौत और शिवसेना के बीच जुबानी जंग जारी है। मंगलवार को महाराष्ट्र सरकार ने कंगना रनौत के ड्रग कनेक्शन की जांच शुरू करने का आदेश दिया। BMC ने कंगना रनौत के ऑफिस पर छापामारी के एक दिन बाद मंगलवार को 'स्टॉप वर्क नोटिस' जारी किया। यह नोटिस म्यूनिसिपल एक्ट की धारा 354/A के तहत जारी किया गया। कंगना के पाली हिल स्थित ऑफिस के गेट पर नोटिस चस्पा किया गया। 

क्या है पूरा मामला?
बता दें कि कंगना और शिवसेना के नेताओं के बीच शुरू हुआ ट्वीट वॉर अब ओछी राजनीति तक पहुंच गया है। ये विवाद उस वक्त शुरू हुआ था जब कंगना ने कहा था, उन्हें बॉलीवुड के ड्रग लिंक के बारे में काफी कुछ पता है। वह नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की मदद करना चाहती हैं लेकिन उन्हें सुरक्षा चाहिए। अभिनेत्री ने कहा था, उन्हें फिल्म माफिया से ज्यादा शहर की पुलिस से डर लगता है। इसके जवाब में शिवसेना नेता संजय राउत ने 'सामना' में लिखा था, मुंबई में रहते हुए कंगना का ऐसा कहना शर्मनाक है। राउत ने कहा था, हम उनसे रिक्वेस्ट करते हैं कि वो मुंबई न आएं। 

संजय  राउत की खुली धमकी
इसके बाद कगंना ने एक और ट्वीट कर कहा, शिवसेना नेता राउत ने मुझे खुली धमकी दी है और मुंबई वापस न आने के लिए कहा। पहले मुंबई की सड़कों पर आजादी के नारे लगे और अब खुली धमकी मिल रही है। आखिर मुंबई पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) जैसा क्यों महसूस कर रही है? कंगना ने एक और ट्वीट कर कहा था, 9 सितंबर को मुंबई आ रही हूं। किसी के बाप में हिम्मत है तो रोक ले।' इस विवाद के दौरान संजय राउत ने कंगना को हरामखोर लड़की तक कह दिया था। विवाद के चलते केंद्र सरकार ने कंगना को Y प्लस सिक्योरिटी कवर दिया है।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Live updates Kangana Ranaut leaves for mumbai from Chandigarh Himachal Pradesh Maharashtra Shiv Sena BMC SSR
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget