header ads

अभिनेता अनुपम श्याम ने मदद करने के लिए योगी को दिया धन्यवाद

लखनऊ, 27 सितम्बर (आईएएनएस)। मन की आवाज प्रतिज्ञा में अपने अभिनय से प्रसिद्धी हासिल करने वाले टीवी अभिनेता अनुपम श्याम ओझा ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया है। योगी ने अभिनेता को उस दौरान वित्तीय मदद दी थी, जब वे अपना इलाज करा रहे थे।

प्रतापगढ़ के रहने वाले अभिनेता का मुंबई में किडनी की बीमारी का इलाज चल रहा है और मुख्यमंत्री ने उन्हें इलाज का खर्च उठाने के लिए 20 लाख रुपये की वित्तीय सहायता दी थी।

एक भावुक पत्र में अभिनेता ने कहा कि वह ठीक होते ही योगी आदित्यनाथ से मिलकर उन्हें व्यक्तिगत रूप से धन्यवाद देना चाहते हैं।

अभिनेता ने राज्य में फिल्म सिटी के निर्माण की घोषणा के लिए भी मुख्यमंत्री को बधाई दी है।

एसडीजे/जेएनएस



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Actor Anupam Shyam thanks Yogi for helping
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget