मुंबई, 28 सितंबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड एक्शन स्टार टाइगर श्रॉफ को घायल होने के बाद फ्लाइंग किक मारते देखा गया। इसका वीडियो देखकर उनके प्रशंसक स्तब्ध रह गए।
टाइगर ने इंस्टाग्राम पर वीडियो साझा किया, और कैप्शन में लिखा, चोट के बाद एक बार फिर से किक मारकर अच्छा लगा। आशा करता हूं कि आप लोग भी इस सप्ताह अविश्वसनीय को विश्वसनीय बनाएंगे।
टाइगर श्रॉफ ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी शर्टलेस तस्वीर साझा की थी, जिसमें वह अपने नए शर्टलेस लुक में टोंड एब्स दिखाते नजर आ रहे थे।
टाइगर ने हाल ही में अपने डेब्यू सांग अनबिलीवैबल जारी किया है।
एवाईवी/एसजीके
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

.
Post a Comment