header ads

ईशान को फ्रीस्टाइल शैली में नाचना पसंद है : राजित देव

मुंबई, 16 सितंबर (आईएएनएस)। कोरियोग्राफर राजित देव का कहना है कि अभिनेता ईशान खट्टर के साथ काम करना बहुत आसान है, जिन्हें फ्रीस्टाइल डांस करना बहुत भाता है।

राजित ने ईशान की आने वाली फिल्म खाली पीली से नए गीत तहस नहस को कोरियोग्राफ किया है।

ईशान के साथ काम करने के अपने अनुभव पर राजित कहते हैं, वह एक गजब के डांसर हैं। वह इस क्षेत्र में वह प्रशिक्षित हैं और उन्हें हिप-हॉप से खास लगाव है। जिस भी गाने को वह सुनते हैं, उस पर उन्हें फ्रीस्टाइल शैली में डांस करना काफी अच्छा लगता है, तो कुल मिलाकर उनके साथ जुड़ना और उन्हें कोरियोग्राफ करना मेरे लिए काफी आसान रहा। मुझे याद है कि एफ्रो म्यूजिक पर मैं और ईशान दोनों ही झूमते थे। डांस के स्टेप्स पर काम करने से पहले यह हमारा वार्मअप हुआ करता था।

एएसएन/एसजीके



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Ishaan loves dancing in freestyle: Rajit Dev
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget