मुंबई, 2 सितम्बर (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे ने अपने नए सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि वह सकारात्मकता फैलाकर अंधेरा को हटाने में विश्वास करती हैं।
अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा किया, जिसमें वह बिल्कुल देशी लुक में दिखाई दे रही है। तस्वीर में वह सफेद रंग का कुर्ता और ऑरेंज रंग की दुपट्टा पहने नजर आ रही हैं।
उन्होंने तस्वीर को कैप्शन देते हुए लिखा, अगर आपके आस-पास सब कुछ अंधेरा सा हो, तो फिर से देखें, आप उजाला बन सकते हैं। हैशटैग खाली पीली।
अनन्या फिल्म खाली पीली में पूजा का किरदार निभा रही हैं, जिसमें उनके साथ ईशान खट्टर भी नजर आने वाले हैं।
अभिनेत्री ने हाल ही में फिल्म की आउटडोर शूट से कुछ तस्वीरें साझा की थीं।
उन्होंने कैप्शन में लिखा था, मुझे पूजा के किरदार को निभाने और एक्शन सीक्वेंस को फिल्माने के बीच तस्वीरें लेने की अभी से याद आ रही है। हैशटैगटेकमीबैट हैशटैगखालीपीली।
एवाईवी/आरएचए
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

.
Post a Comment