डिजिटल डेस्क, मुंबई। इतिहास में आज का दिन स्वर कोकिला लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) के जन्मदिन के तौर पर दर्ज है। अपनी मधुर आवाज से पिछले कई दशक से संगीत के खजाने में नए मोती भरने वाली लता मंगेशकर का जन्दम 28 सितंबर 1929 को इंदौर में मशहूर संगीतकार दीनानाथ मंगेशकर के यहां हुआ। वे आज अपना 91वां जन्मदिन मना रही हैं।
उनके इस जन्मदिन के अवसर पर देश दुनिया से लोग उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। इस मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले ने भी अपनी बहन को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।
सावन में लग गई आग 'वेडिंग एंथम' के लिए एक साथ आए मीका सिंह, नेहा कक्कड़ और बादशाह
पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लता मंगेशकर को शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट किया, ''आदरणीय लता दीदी से बात की और उन्हें जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी। उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं। लता दीदी पूरे देश में घर-घर में पहचाना जाने वाला नाम है। हमेशा ही उनका दुलार और आशीर्वाद मिला जिससे मैं स्वयं को सौभाग्यशाली महसूस करता हूं।''
Spoke to respected Lata Didi and conveyed birthday greetings to her. Praying for her long and healthy life. Lata Didi is a household name across the nation. I consider myself fortunate to have always received her affection and blessings. @mangeshkarlata
— Narendra Modi (@narendramodi) September 28, 2020
गृहमंत्री ने दी बधाई
गृहमंत्री अमितशाह ने शुभकामनाएं देते हुए लिखा, स्वर, संस्कार और सादगी की अद्भुत संगम आदरणीय @mangeshkarlata दीदी को जन्मदिन की शुभकामनाएँ।
स्वर, संस्कार और सादगी की अद्भुत संगम आदरणीय @mangeshkarlata दीदी को जन्मदिन की शुभकामनाएँ।
— Amit Shah (@AmitShah) September 28, 2020
आपने संगीत की उच्चतम परंपराओं एवं मूल्यों को स्थापित कर अपनी मधुर वाणी से दुनिया भर में मिठास भरी है। आप स्वस्थ रहें और दीर्घायु हो ऐसी ईश्वर से कामना करता हूं।
बहन ने दी बधाई
वहीं लता मंगेश्कर की बहन आशा भोसले ने एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, लता दीदी को 91 वें जन्मदिन की बधाई। यह तस्वीर हमारे बचपन के दिनों की याद दिलाती है जिसमें दीदी को बाईं ओर बैठे हुए देखा जा सकता है और मीना ताई और मैं उनके पीछे खड़े दिखाई दे रहे हैं।
Birthday Greetings to Lata Didi who is 91 today. Remembering our childhood days thru this picture where Didi can be seen seated left and Meena Tai and I are seen standing behind her. pic.twitter.com/bQqCT2ua0l
— ashabhosle (@ashabhosle) September 28, 2020
1,000 से ज्यादा गीत
बता दें कि लता ने अपनी आवाज और अपनी सुर साधना से बहुत छोटी उम्र में ही गायन में महारत हासिल की और विभिन्न भाषाओं में गीत गाए। उन्होंने 36 भारतीय भाषाओं में गाने रिकॉर्ड कराए हैं। लता मंगेशकर ने केवल हिंदी भाषा में 1,000 से ज्यादा गीतों को अपनी आवाज दी है।
मीका के सावन में लग गई आग को रीक्रिएट कर रहीं पायल
इन अवॉर्ड से नवाजा गया
लता मंगेशकर ने अपने सात दशक लंबे करियर में अपने-अपने समय के लगभग सभी महान संगीतकारों और फिल्म निर्माता-निर्देशकों के साथ काम किया है। लता मंगेशकर को 2001 में भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' दिया गया था। इससे पहले 1989 में उन्हें दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

.
Post a Comment