header ads

सुशांत मामला : एनसीबी ने मुंबई, गोवा से 6 और को किया गिरफ्तार

मुंबई, 13 सितम्बर (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले से जुड़े ड्रग एंगल की जांच के सिलसिले में एनसीबी, मुंबई जोन ने कम से कम छह और लोगों को गिरफ्तार किया है।

एक अधिकारी ने यहां रविवार को यह जानकारी दी।

मुंबई से गोवा तक जारी छापे में, जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े की अगुवाई वाली टीमों ने करमजीत सिंह आनंद (23) को गिरफ्तार किया है।

उसके पास से गांजा और चरस जैसे प्रतिबंधित मादक पदार्थ बरामद किए गए हैं।

एक गांजा आपूर्तिकर्ता, डिवान एंथनी फर्नांडीस, को दो अन्य लोगों के साथ दादर (पश्चिम), मुंबई से गिरफ्तार किया गया। एनसीबी ने उनके पास से आधा किलो गांजा बरामद किया है।

इसके अलावा, अंकुश अरेंजा (29) नाम के एक शख्स को पवई से पकड़ा गया था।

अरेंजा को करमजीत से प्रतिबंधित मादक पदार्थ के रिसीवर के रूप में बताया गया है और इसे उसी मामले में पहले गिरफ्तार एक अन्य आरोपी अनुज केशवानी को भी आपूर्ति की है।

एनसीबी ने अरेंजा के पास से 42 ग्राम चरस और 1,12,400 रुपये नकद बरामद किए हैं।

एनसीबी के उप निदेशक के.पी.एस. मल्होत्रा ने कहा कि एनसीबी, गोवा सब जोन ने इसी मामले में एक शख्स क्रिस कोस्टा को गिरफ्तार किया है और आगे की जांच चल रही है।

एनसीबी ने मीडिया के कुछ वर्गों में लगाई जा रही इन अटकलों का भी खंडन किया है कि बॉलीवुड की कई जानीमानी हस्तियां इसके रडार पर हैं या इसकी जांच की जा रही है।

वीएवी-एसकेपी



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Sushant case: NCB arrested 6 more from Mumbai, Goa
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget