नई दिल्ली, 3 सितंबर (आईएएनएस)। दक्षिणी फिल्म स्टार नानी और सुधीर बाबू अभिनीत बहुप्रतीक्षित फिल्म वी में दो प्रतिभाशाली कलाकारों के एक साथ आने के अलावा बहुत कुछ खास छिपा है। फिल्म रिलीज की तारीख 5 सितंबर इन सभी कड़ियों को आपस में जोड़ती है।
वी नानी के करियर की 25वीं फिल्म है और निर्देशक मोहन कृष्ण इंद्रगांती के साथ यह उनका तीसरा सहयोग है। नानी की पहली फिल्म आस्था चम्मा भी मोहन द्वारा निर्देशित थी और अब 12 वर्षो के बाद अभिनेता और निर्देशक की यह जोड़ी वी को फिर से सहयोग कर रही है।
अपने 12 साल के सफर के बारे में बात करते हुए नानी ने कहा, मैं हमेशा से एक अच्छा अभिनेता बनना चाहता था और दर्शकों का मनोरंजन करना चाहता था। सिनेमाघरों में आस्था चम्मा को रिलीज हुए 12 साल हो गए हैं। मुझे खुशी है कि वी ने मुझे कुछ अद्भुत लोगों के साथ काम करने का मौका दिया।
नानी ने आगे साझा किया, मैं बहुत धन्य महसूस करता हूं कि तेलुगू दर्शकों ने हमेशा मुझे अपने परिवार की तरह देखा है। हर फिल्म के साथ उनके प्रति मेरी जिम्मेदारी बढ़ जाती है। मैं हमेशा दर्शकों के लिए अच्छी फिल्में पेश करता रहूंगा, जो उनका मनोरंजन करती रहेंगी। मैं उन सभी को धन्यवाद कहना चाहता हूं, जिन्होंने वी को संभव बनाया है। मैं दर्शकों और मीडिया का धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने हमेशा मुझ पर अपना प्यार बरसाया है। दिलचस्प बात यह है कि आस्था चम्मा की तरह वी भी मोहन कृष्ण इंद्रगांती द्वारा निर्देशित है।
निर्देशक मोहन कृष्ण इंद्रगांती ने नानी के साथ अपने रिश्ते पर बात करते हुए कहा, नानी के साथ उनके अब तक का सफर अद्भुत रहा है। उन्होंने बहुत मेहनत की है, उन्होंने जोखिम उठाया है। नानी के बारे में एक बात यह है कि वे कभी भी जोखिम उठाने से हिचकिचाते नहीं हैं। उन्होंने निराशा देखी हैं, फिर संभलकर खड़े भी हुए हैं। यही उनकी खासियत रही है। हमारा रिश्ता ज्यादा नहीं बदला है, हम अभी भी वैसे ही हैं। हमने 2016 में एक फिल्म की थी जेंटलमैन, जो एक बड़ी हिट थी - इस फिल्म से वह एक अभिनेता के रूप में परिपक्व हो गए। इसमें उन्होंने बहुत कुछ सीखा और इसके साथ ही उनके बारे में एक और बात यह है कि वह अपने स्टाइल को विभिन्न शैलियों और भूमिकाओं के लिए अनुकूलित कर सकते हैं। यह उनकी एक खासियत है और यह एक जन्मजात टैलेंट है, ऐसा किसी को सिखाया नहीं जा सकता है और यही उन्हें उपलब्धियों पर ले कर जा रही है।
दिल राजू, शिरीष और हर्षित रेड्डी द्वारा निर्मित वी का निर्देशन मोहना कृष्णा इंद्रगांती द्वारा किया गया है और संगीत अमित त्रिवेदी का है। फिल्म में नानी, सुधीर बाबू, निवेथा थॉमस, अदिति राव हैदरी नजर आएंगी। भारत और 200 देशों व क्षेत्रों में प्राइम सदस्य 5 सितंबर, 2020 से सितारों से लैस इस तेलुगू फिल्म को एमेजॉन प्राइम पर स्ट्रीम कर सकते हैं।
एएसएन/एसजीके
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

.
Post a Comment