header ads

धर्मा प्रोडक्शन के पूर्व अधिकारी क्षितिज को 3 अक्टूबर तक एनसीबी की हिरासत

मुंबई, 27 सितम्बर (आईएएनएस)। मुंबई की एक अदालत ने धर्मा प्रोडक्शन के एक पूर्व अधिकारी क्षितिज आर. प्रसाद को 3 अक्टूबर तक नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की हिरासत में भेज दिया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

प्रसाद पर एक व्यापारी से मादक पदार्थ खरीदने का आरोप है। साथ ही उसपर प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से कई पैडलर्स या सप्लायर्स के साथ संबंध रखने का आरोप है। इनमें से कई को ड्रग्स मामले में चल रही जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है।

हालांकि क्षितिज ने सभी आरोप से इनकार किया है और दावा किया है कि उसे इस मामले में फंसाया गया है।

धर्मा प्रोडक्शन के पूर्व कर्मचारी प्रसाद को पूछताछ के बाद एनसीबी ने शनिवार शाम हिरासत मे लिया था।

उसे एनसीबी ने मजिस्ट्रेट कोर्ट के समक्ष पेश किया और नौ दिन की रिमांड मांगी, लेकिन अदालत ने 3 अक्टूबर तक यानी छह दिन की रिमांड की मंजूरी दी।

आरएचए/एसकेपी



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Former Dharma Production officer Kshitij detained by NCB till 3 October
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget