header ads

सुशांत की मौत के 3 महीने : अंकिता बोलीं, वक्त कितना जल्द बीत जाता है

मुंबई, 14 सितंबर (आईएएनएस)। दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व-प्रेमिका अंकिता लोखंडे ने उनकी मौत के तीन महीने होने पर एक इमोशनल पोस्ट साझा किया।

अंकिता ने सोमवार को अपने सत्यापित ट्विटर अकाउंट पर लिखा, वक्त कितना जल्द बीत जाता है। जिंदगी अपनी रफ्तार से चलती रहती है, लेकिन अपने प्रियजनों की कुछ यादें कभी भी नहीं भूलतीं। सुशांत तुम हमेशा हमारी यादों में और विचारों में रहोगे।

ट्वीट में उन्होंने हैशटैग जस्टिस फॉर सुशांत इज ग्लोबल डिमांड और हैशटैग इट आलरेडी थ्री मंथ टूडे का प्रयोग किया।

दिवंत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को मुंबई स्थित फ्लैट पर खुदखुशी कर ली थी, इस घटना को बीते हुए आज 3 महीने हो चुके हैं।

सोमवार सुबह सुशांत की बहन श्वेता सिंह ने अपने असत्यापित ट्विटर अकाउंट से अभिनेता की याद में बनाया गया सॉन्ग जोश-ए-जहान साझा किया।

एवाईवी/एसजीके



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
3 months of Sushant's death: Ankita said, how much time goes by
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget