चेन्नई, 25 सितम्बर (आईएएनएस)। सिनेमा जगत में एसपीबी और बालू के नाम से मशहूर दिग्गज पाश्र्वगायक और पद्मश्री विजेता एसपी बालासुब्रमण्यम ने शुक्रवार दोपहर को अंतिम सांस ली।
उनके बेटे एसपी चरण ने इसकी जानकारी दीं।
एमजीएम हेल्थकेयर हॉस्पिटल के बाहर मीडिया संग बात करते हुए चरण ने कहा कि उनके पिता बालासुब्रमण्यम का निधन शुक्रवार दोपहर को एक बजकर चार मिनट पर हुआ। उन्होंने अस्पताल को उनकी सेवा के लिए धन्यवाद दिया।
एसपी चरण ने बताया कि इस पर विस्तार से जानकारी बाद में साझा की जाएगी।
शुक्रवार को जारी एक बयान में अस्पताल ने कहा, अधिकाधिक लाइफ सपोर्ट उपायों के होते हुए और क्लिनिकल टीम की पूर्ण प्रचेष्ठा के बावजूद भी सुबह उनकी तबीयत एकाएक और भी ज्यादा बिगड़ गई।
अस्पताल ने कहा कि कोविड-19 की जांच में पॉजिटिव आने के बाद 14 अगस्त से वह लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर थे।
एएसएन/एएनएम
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

.
Post a Comment