header ads

सुशांत के नाम पर दुनियाभर में 1 लाख से ज्यादा पौधे रोपे गए : श्वेता

मुंबई, 14 सितंबर (आईएएनएस) दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति का कहना है कि हैशटैगप्लांट4एसएसआर के हिस्से के तौर पर दुनियाभर में एक लाख से अधिक पौधे लगाए गए।

श्वेता ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें लोगों को पौधरोपण करते हुए देखा जा सकता है।

वीडियो के साथ उन्होंने लिखा, दुनियाभर में 1 लाख से अधिक पौधे रोपे गए। इसे सफल बनाने के लिए हैशटैगप्लांट्स4एसएसआर का शुक्रिया।

श्वेता ने शनिवार को दिवंगत अभिनेता के प्रशंसकों को अभियान के बारे में याद दिलाया था। उन्होंने ट्वीट किया, और हमारे कल के अभियान हैशटैगप्लांट4एसएसआर को न भूलें। हमारे प्यारे सुशांत के लिए आप लोगों को पौधे लगाते हुए देखने का इंतजार नहीं कर सकती। अपने स्टार के सपनों को पूरा करके उन्हें याद करने का एक अद्भुत व बेहतरीन रचनात्मक तरीका।

सुशांत 14 जून को अपने मुंबई स्थित घर पर मृत पाए गए थे। मुंबई पुलिस ने शुरुआत में कहा था कि यह आत्महत्या का मामला है। मुख्य आरोपी और सुशांत की प्रेमिका रिया चक्रवर्ती और उनका भाई शोविक फिलहाल मामले में जांच के दौरान गिरफ्तार किए जा चुके हैं। इस मौत की जांच सीबीआई, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो और प्रवर्तन निदेशालय द्वारा की जा रही है।

एमएनएस/एसजीके



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
More than 1 lakh saplings planted in the name of Sushant: Shweta
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget