header ads

यौन शोषण मामला: मुंबई पुलिस ने अनुराग कश्यप को भेजा समन, कल सुबह 11 बजे करेगी पूछताछ

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस पायल घोष के यौन शोषण मामले में मुंबई पुलिस ने निर्देशक अनुराग कश्यप को समन जारी किया है।अनुराग कश्यप को कल (गुरुवार) सुबह 11 बजे बुलाया गया है। जानकारी के मुताबिक अनुराग कश्यप से वर्सोवा पुलिस स्टेशन में पूछताछ की जाएगी। बता दें कि एक्ट्रेस पायल घोष ने अनुराग कश्यप पर कथित तौर पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। 

गौरतलब है कि एक दिन पहले पायल घोष ने केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले के साथ महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की थी। पायल ने राज्यपाल से भी न्याय की गुहार लगाई थी। रामदास आठवले ने पायल का साथ देने का वादा का किया और उनके समर्थन में धरना तक देने की बात कही। इस पूरे मामले में सक्रियता देखते हुए आठावले ने कहा था कि मुंबई पुलिस अनुराग कश्यप को गिरफ्तार करे, नहीं तो हम जल्द धरना पर बैठेंगे। आठवले ने मुंबई पुलिस का 7 दिन का आल्टीमेटम दिया था। 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Mumbai Police has issued summons to director Anurag Kashyap for sexual exploitation and abuse of a Bollywood actress Payal Ghosh
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget