header ads

SSR Death Case: सुशांत के भाई का आरोप- गवाहों की हो सकती है हत्या, मुंबई पुलिस नहीं दे रही सुरक्षा

डिजिटल डेस्क, पटना। बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की गुत्थी अभी तक नहीं सुलझ पाई है। इसी बीच पटना के रहने वाले दिवंगत अभिनेता सुशांत के कथित आत्महत्या मामले में उनके परिजन सबूत मिटाने को लेकर आशंकित हैं। सुशांत के चचेरे भाई और बीजेपी विधायक नीरज सिंह बबलू ने मुंबई पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि, इस मामले में सबूत मिटाए जा रहे हैं। गवाहों को धमकाया जा रहा है। गवाहों की हत्या भी की जा सकती है, लेकिन मुंबई पुलिस कोई सुरक्षा नहीं दे रही। नीरज कुमार ने ये भी कहा, सामने आए गवाहों को पुलिस को सुरक्षा देनी चाहिए।

मंगलवार को न्यूज एजेंसी IANS से बातचीत के दौरान सुशांत के भाई नीरज ने कहा, हम सभी लोगों को उम्मीद है कि सर्वोच्च न्यायालय जल्द ही इस मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को जांच का निर्देश देगी और जांच को सही दिशा मिलेगी और सब कुछ सामने आ जाएगा। यह हम लोगों की ही नहीं पूरे देश की इच्छा है।

इस मामले में सबूत मिटाए जाने के संबंध में सवाल पूछे जाने पर उन्होंने कहा, सबूत मिटाने का प्रयास किया जा रहा है। यह आशंका मीडिया द्वारा भी व्यक्त किया जा रही है। इसका ध्यान महाराष्ट्र पुलिस रखे। उन्होंने गवाहों के साथ किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए कहा, गवाहों को डराने-धमकाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इस मामले में मुंबई पुलिस सहयोग नहीं कर रही है, यह बात खुलकर सामने आ गई है फिर भी हम लोग चाहते हैं, गवाहों को सुरक्षा दी जाए।

सुशांत के कथित आत्महत्या के दो महीने गुजर जाने के बाद भी अब तक इस मामले की जांच में कोई खास प्रगति नहीं हुई है। 15 जुलाई को इस मामले को लेकर सुशांत के पिता केके. सिंह ने पटना के राजीव नगर थाना में मामला दर्ज करवाया था। बाद में इस मामले की जांच सीबीआई से कराने को लेकर बिहार सरकार ने अनुशंसा की थी। वहीं पटना में दर्ज मामले की मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती ने मामले को मुबई स्थानांतरण करने को लेकर सर्वोच्च न्यायालय से गुहार लगाई है।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Sushant Singh Rajput cousin Niraj Singh Babloo said Witnesses are being threatened Mumbai Police is not providing protection
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget