header ads

SSR case: अंकिता ने खोली रिया के झूठ की पोल, सुशांत को क्लाउस्ट्रोफोबिया होने के दावे को नकारा, शेयर किया पुराना वीडियो

डिजिटल डेस्क, मुंबई। एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रही अंकिता लोखंडे ने रिया चक्रवर्ती के उस दावे को खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने दिवंगत अभिनेता को क्लाउस्ट्रोफोबिया से ग्रसित बताया था। रिया के झूठ की पोल खोलते हुए अंकिता ने सुशांत का एक पुराना वीडियो शेयर किया है जिसमें वो बोइंग 737 फिक्स्ड बेस फ्लाइट सिम्युलेटर उड़ाते दिख रहे हैं। सुशांत ने इसे साल 2018 में खरीदा था। वीडियो शेयर करते हुए अंकिता ने कैप्शन में लिखा, क्या ये क्लाउस्ट्रोफोबिया है? तुम हमेशा से इसे उड़ाना चाहते थे और तुमने किया और हम सबको तुम पर गर्व है।

2018 में सुशांत ने खरीदा था फ्लाइट सिम्युलेटर
सुशांत ने अगस्त, 2018 में बोइंग 737 फिक्स्ड बेस फ्लाइट सिम्युलेटर खरीदा था। इसका प्रयोग पायलटों को प्रशिक्षित करने के लिए किया जाता है। फ्लाइट सिम्युलेटर को लेकर सुशांत बेहद उत्साहित थे और उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट और ट्विटर में भी इसका जिक्र किया था। उन्होंने लिखा था, #livingMyDreams #lovingMyDreams। एक फ्लाइंग लाइसेंस हासिल करना!! इस ब्यूटी को खरीदना (बोइंग 737 फिक्स्ड बेस फ्लाइट सिम्युलेटर) मेरे 50 सपनों में से सबसे पहले सपने को जीना शुरू करना, उड़ने का सपना। इसके साथ सुशांत ने एक वीडियो भी शेयर किया था जिसमें उन्हें सिम्युलेटर पर हाथ आजमाते देखा जा सकता है।

क्या कहा था रिया चक्रवर्ती ने?
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती ने 'आज तक' चैनल को दिए इंटरव्यू में अपनी चुप्पी तोड़ी थी। इस दौरान उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत के बारे में कई सारी बातें की। यूरोप यात्रा के बारे में बात करते हुए, रिया ने बताया कि सुशांत को फ्लाइट में बैठने से बहुत क्लोस्ट्रोफोबिया था और वह मोडाफिनी दवाई हमेशा अपने साथ रखते थे। यूरोप की फ्लाइट में बैठने से पहले उन्होंने ये दवाई खुद ही ले ली। उन्हें कोई प्रिस्क्रिप्शन वगैरह नहीं लेना पड़ा क्योंकि उनके पास पहले ही वो दवाई थी।

परिवार ने सुनाई खरी-खोटी
नेशनल टीवी न्यूज चैनल पर रिया चक्रवर्ती का इंटरव्यू दिखाए जाने से पहले सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने ट्वीट कर कहा कि ये मेरे भाई सुशांत सिंह राजपूत के लिए न्याय की मांग कर रहे लोगों का अपमान है। सुशांत की बहन ने ट्वीट किया, 'आज तक रिया चक्रवर्ती का 2 घंटे का इंटरव्यू ले रहा है और इस इंटरव्यू को नेशनल प्लेटफॉर्म पर प्रसारित करने की योजना बना रहा है। अगर ऐसा होता है तो ये मेरे भाई के न्याय के लिए लड़ने वाले 130 करोड़ भारतीयों के चेहरे पर थप्पड़ और घोर अपमान होगा।' श्वेता सिंह कीर्ति ने अगले ट्वीट में लिखा, 'भारत सरकार को ये देखने की जरूरत है कि एक मुख्य आरोपी को इंटरव्यू देने और पब्लिसिटी स्टंट करने का मौका नहीं मिलना चाहिए।'



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Sushant Singh Rajput case: Ankita Lokhande slams claustrophobia claims made by Rhea Chakraborty
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget