header ads

SSR Case: सीबीआई की पूछताछ जारी, सिद्धार्थ पिठानी और नीरज सिंह पहुंचे DRDO गेस्ट हाउस

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले को करीब दो माह होने को हैं। लेकिन अब तक इसकी गुत्थी नहीं सुलझ पाई है। हालांकि यह केस सीबीआई के हाथ में पहुंचने पर सुशांत के परिवार और दोस्तों के साथ फैंस को एक नई उम्मीद नजर आई है। सीबीआई भी इस मामले को लेकर फुल एक्शन में है। मुंबई में जांच का आज (23 अगस्त, रविवार) तीसरा दिन है। सूत्रों का कहना है कि इस मामले में कुछ और लोगों से पूछताछ की जा सकती है। 

इससे पहले सीबीआई की टीम ने शनिवार को सुशांत के बांद्रा के डूप्लेक्स फ्लैट पर पहुंची थी, जहां करीब 6 घंटे छानबीन की। टीम ने वारदात के दिन सुशांत के घर पर मौजूद रहे सिद्धार्थ पठानी, दीपेश सावंत और नीरज सिंह को बुलाया गया था और इनसे देर रात तक पूछताछ की गई। इनमें से सिद्धार्थ पिठानी को पूछताछ के लिए आज फिर से DRDO गेस्ट हाउस बुलाया गया है। 

सुशांत के फ्लैट पर CBI ने क्राइम सीन रीक्रिएट किया

सिद्धार्थ पिठानी के बाद सुशांत सिंह राजपूत का कुक नीरज भी DRDO गेस्ट हाउस पहुंचा है। गेस्ट हाउस में सीबीआई टीम सिद्धार्थ पिठानी और नीरज दोनों से पूछताछ करेगी।

इससे पहले टीम ने घटना वाले दिन को फिर से रिक्रिएट किया गया। टीम के सदस्य उस कमरे में पहुंचे जहां सुशांत ने सुसाइड किया था, इस मौके पर करीब 2 दर्जन फॉरेंसिक एक्सपर्ट भी मौजूद थे।

रात के समय सीबीआई की टीम सुशांत के फ्लैट उनके साथ सिद्धार्थ पिठानी, दिपेश सावंत और नीरज सिंह को लेकर डीआरडीओ के गेस्ट हाउस पहुंची। जहां टीम ने सभी से पूछताछ की। यहां बता दें कि मुंबई सीबीआई की इस टीम में तीन अधिकारी शामिल हैं।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Live: CBI inquiry continues in Sushant case
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget