नई दिल्ली, 12 अगस्त (आईएएनएस)। क्या सुशांत सिंह राजपूत ने अपना जीवन खुद ही खत्म किया है या उन्हें मारा गया है, यह फिलहाल एक ज्वलंत प्रश्न है। हालांकि यह बहुत ही स्पष्ट है कि वह अपने आखिरी दिनों में अत्यधिक मानसिक और मनोवैज्ञानिक दबाव से गुजर रहे थे। उनकी स्थिति चकाचौंध और ग्लैमरस दुनिया के पीछे छिपे गहरे अंधेरे को सामने लाती है।
ऐसा अक्सर कहा जाता है कि हर चमकता चीज सोना नहीं होता। वहीं सुशांत के असामयिक निधन ने बॉलीवुड की वास्तविकता को सामने ला दिया है, जहां कलाकारों में अक्सर दबाव, तनाव और असुरक्षा निहित होती है।
आईएएनएस ऐसे ही कुछ भारतीय हस्तियों के बारे में बता रहा है, जो प्रसिद्धि के दबाव को नहीं झेल सके।
सुशांत सिंह राजपूत(2020)- सुशांत(34) ने टीवी शो पवित्रा रिश्ता में मानव के रूप में अपनी शुरुआत की थी। उन्होंने 2013 में फिल्म काई पो चे! के साथ बड़े पर्दे पर कदम रखा। उसके बाद उन्हें शुद्ध देसी रोमांस, एम.एस.धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी, डिटेक्टिव ब्योमकेश बख्शी!, ड्राइव, केदारनाथ, छिछोरे और दिल बेचारा जैसी फिल्मों में देखा गया।
सुशांत अभिनेत्री अंकिता लोखंडे के साथ रिश्ते में थे। उनके बारे में यह भी अफवाह थी कि वह अभिनेत्री कृति सैनन को डेट कर रहे हैं और आखिरकार, अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती उनकी गर्लफ्रेंड बनी। उन्हें मुंबई में उनके आवास पर मृत पाया गया था। उनकी मौत के मामले सीबीआई जांच कर रही है।
समीर शर्मा(2020)- टेलीविजन अभिनेता समीर शर्मा को मुंबई के मलाड वेस्ट में अपने आवास की रसोई की छत से लटका पाया गया। शव के पास कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। उन्होंने क्योंकि सास भी कभी बहू थी, कहानी घर घर की, लेफ्ट राइट लेफ्ट, वो रहने वाली महलों की जैसे कई सीरियल में अभिनय किया था। उन्होंने आखिरी बार ये रिश्ते हैं प्यार के में शौर्य माहेश्वरी के रूप में अभिनय किया था।
प्रेक्षा मेहता(2020)- क्राइम पेट्रोल की अभिनेत्री प्रेक्षा मेहता ने इसी साल मई में आत्महत्या कर ली थी। वह 25 साल की थीं। उन्होंने मध्य प्रदेश के इंदौर में अपने आवास पर सीलिंग फैन से लटककर अपनी जान ले ली। अभिनेत्री ने कथित तौर पर एक सुसाइड नोट छोड़ा लेकिन इसमें यह उल्लेख नहीं है कि उसने अपना जीवन समाप्त करने का फैसला क्यों किया। खबरों के अनुसार, लॉकडाउन के बीच काम न मिलने के कारण प्रेक्षा डिप्रेशन में चली गईं। क्राइम पेट्रोल के अलावा प्रेक्षा ने मेरी दुर्गा और लाल इश्क जैसे टीवी शो में काम किया।
कुशाल पंजाबी(2019)- टेलीविजन अभिनेता कुशाल पंजाबी को इश्क में मरजावां और हम तुम में देखा गया था। उन्होंने मुंबई में अपने घर पर आत्महत्या कर ली। वह 37 वर्ष के थे। कई रिपोर्टें दावा कर रही हैं कि अभिनेता को पाली हिल में उनके स्थान पर लटका हुआ पाया गया था। यह भी दावा किया जाता है कि उनके घर से एक सुसाइड नोट मिला था।
प्रत्यूषा बनर्जी(2016)- उन्होंने टेलीविजन शो बालिका वधु में आनंदी के रूप में लोकप्रियता हासिल की थी। प्रत्यूषा ने मुंबई के गोरेगांव इलाके में अपने आवास पर पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली थी। उनके तत्कालीन बॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह उन्हें अस्पताल ले गए थे, जहां अभिनेत्री ने दम तोड़ दिया।
जिया खान(2013)- जिया सिर्फ 25 साल की थी जब उन्होंने छत के पंखे से लटक कर अपनी ले ली। जिया ने अमिताभ बच्चन, आमिर खान और अक्षय कुमार जैसे बॉलीवुड दिग्गजों के साथ अभिनय किया। उन्होंने 2013 में अपने मुंबई स्थित आवास पर अपनी जिंदगी खत्म कर ली। अपने पीछे वह एक नोट छोड़ गई, जिसमें उन्होंने आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली के साथ अपमानजनक रिश्ते को लेकर खुलासा किया था।
विवेका बाबाजी(2010)- कामसूत्र कंडोम कॉमर्शियल के लिए जानी जाने वाली मॉरीशस की मॉडल विवेका बाबाजी को 2010 में मुंबई में उनके आवास पर सीलिंग फैन से लटका पाया गया था। अपनी डायरी में उन्होंने अपनी मौत के लिए अपने प्रेमी गौतम वोहरा को दोषी ठहराया और पुलिस ने कहा कि उन्होंने अवसाद के कारण आत्महत्या कर ली।
कुलजीत रंधावा(2006) उन्हें चार्लीज एंजेल्स के भारतीय संस्करण सी.ए.टी.एस. में देखा गया था। अभिनेत्री और मॉडल कुलजीत रंधावा ने मुंबई में अपने अपार्टमेंट में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी थी। आत्महत्या के पहले लिखे एक नोट के अनुसार, उन्होंने अपनी जिंदगी इसलिए खत्म, क्योंकि वह जिंदगी के दबावों का सामना नहीं कर पा रही थी।
परवीन बाबी(2005)- 15 साल से अधिक लंबे करियर के दौरान कई फिल्मों में काम कर चुकी बॉलीवुड दीवा परवीन बाबी को अपने घर में मृत पाया गया था। उन्होंने मजबूर, अमर अकबर एंथनी, सुहाग, नमक हलाल, दीवार और रंग बिरंगी जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया। रिपोटरें के अनुसार, अपने जीवन के अंतिम कुछ दिनों के दौरान परवीन कथित रूप से अकेली थी। वह मनोवैज्ञानिक समस्याओं से भी पीड़ित थी।
नफिसा जेसेफ(2004)- कुलजीत रंधावा की सी.ए.टी.एस की सह-कलाकार नफीसा ने 2004 में कथित तौर पर मुंबई में वसोर्वा क्षेत्र में अपने फ्लैट में फांसी लगा ली थी।
एमएनएस
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

.
Post a Comment