header ads

अमेरिका : भारतीय मूल की हस्तियों ने उपराष्ट्रपति उम्मीदवार कमला हैरिस को दी बधाई

लॉस एंजिल्स, 12 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिका के आगामी राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो. बाइडेन ने भारतीय मूल की सीनेटर कमला हैरिस को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार चुना है। इस फैसले के बाद पश्चिम में भारतीय मूल की हस्तियां उत्साहित हैं।

बॉलीवुड अदाकारा प्रियंका चोपड़ा के साथ ही मिंडी कलिंग और पद्मा लक्ष्मी सहित कई भारतीय मूल की हस्तियों ने अमेरिकी चुनाव में उपराष्ट्रपति उम्मीदवार के तौर पर कमला हैरिस के चुने जाने पर खुशी जाहिर की है। इन हस्तियों का कहना है कि यह अमेरिकी राजनीति में भारतीय अमेरिकियों के लिए एक सफलता का प्रतीक है।

भारतीय मूल की अभिनेत्री मिंडी कलिंग ने इसे एक रोमांचक दिन कहा है। उनका कहना है कि हैरिस को इस तरह से ऊपर उठते देखना उन्हें रोमांचित कर रहा है।

इसके अलावा होस्ट पद्मा लक्ष्मी और शेफ विकास खन्ना ने भी इस पर अपनी खुशी जाहिर की है।

शेफ विकास खन्ना इस कदम को न्यू अमेरिका के उदय के रूप में देखते हैं। उन्होंने ट्वीट किया, अमेरिका में 20 साल तक रहने के बाद, मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं एक भारतीय अमेरिकी को राष्ट्रपति चुनाव में टिकट पाते देखूंगा। यह नए अमेरिका का उदय है।

वहीं अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर कमला हैरिस की तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर को साझा करते हुए उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, यह सभी महिलाओं के लिए एक ऐतिहासिक, परिवर्तनकारी और गर्व का पल है। सभी रंग की महिलाएं, सभी अश्वेत महिलाएं और सभी दक्षिण एशियाई महिलाएं। कमला हैरिस को ढेर सारी बधाई, जो कि पहली अश्वेत और पहली भारतीय मूल की महिला हैं, जो अमेरिकी पार्टी के टिकट पर मुकाबाल करेंगी। देखो हम कितनी दूर आ गए हैं!

एकेके/एसजीके



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
America: Indian-origin celebrities congratulate Vice-Presidential candidate Kamala Harris
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget