header ads

सुशांत पर दिलजीत ने कहा : सुसाइड वाली बात डाइजेस्ट नहीं होती

मुंबई, 16 अगस्त (आईएएनएस)। गायक-अभिनेता दिलजीत दोसांझ का कहना है कि वह अपनी जिंदगी में सुशांत से दो बार मिले हैं और उनके सुसाइड किए जाने की बात उन्हें नहीं पच रही है।

सोशल मीडिया पर एक यूजर ने सुशांत के मामले में दिलजीत से अपनी आवाज उठाने की अपील की। उसने हैशटैगजस्टिसफॉरसुशांतसिंहराजपूत और हैशटैगग्लोबलप्रेयर्समीटफॉरएसएसआर जैसे हैशटैग्स भी इस्तेमाल किए।

दिलजीत ने इसके जवाब में कहा, भाई सुशांत भाई को मैं दो बार मिला था लाइफ में, सुसाइड वाली बात डाइजेस्ट तो नहीं होती। जानदार बंदा था यार, बाकी आई नो पुलिस अपना काम कर रही है। हमें वेट करना चाहिए। आई होप सच सबके सामने आएगा।

दिलजीत इससे पहले भी सुशांत के बारे में सोशल मीडिया पर बात कर चुके हैं। 30 जून को किए गए एक इंस्टाग्राम पोस्ट में उन्होंने सुशांत को जानदार बंदा कहकर बुलाया था।

उसी दौरान दिलजीत ने यह भी बयां किया था कि वह सुशांत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किए जाने के फैसले से खुश नहीं हैं।

उन्होंने अपने एक पोस्ट के जरिए कहा था, एह तन थिएटर चे वी रिलीज होनी चइदी आ।

एएसएन/जेएनएस



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Diljit said on Sushant: Suicide is not a digest
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget