header ads

अंकित तिवारी ने गाया अपना पहला भक्ति गीत

मुंबई, 17 अगस्त (आईएएनएस)। बॉलीवुड गायक अंकित तिवारी ने अपने रोमांटिक गीत से युवाओं के दिल में एक अलग जगह बना ली है। गायक ने अब एक बदलाव के साथ रोमांटिक गीत की जगह भक्ति गीत गाया है।

तेरी गलियां और कतरा कतरा गाने से मशहूर सिंगर ने अब जय गणेश देवा आरती गाया है।

अंकित ने कहा, यह मेरा पहला भक्ति ट्रैक है और सभी अच्छी चीजें भगवान गणेश से शुरू की जाती हैं। मुझे खुशी है कि एक गायक के रूप में यह मेरा पहला भक्ति गीत है।

यह गीत एक नए अल्बम राजा गणपति का हिस्सा है, जिसमें विशाल शेखर, शंकर महादेवन और नीति मोहन जैसे लोकप्रिय गायक-गायिकाओं ने अपनी आवाज दी है, इसमें 10 ट्रैक हैं।

विशाल शेखर ने कहा, इस साल हम सभी अपने घरों में गणेश चतुर्थी मना रहे होंगे। दीपेश वर्मा द्वारा बनाए गए ये आरती और गीत जादू के उस स्पर्श को जोड़ देंगे, जो हम सभी के लिए यह साल खास बना सकती है।

दिग्गज अभिनेत्री हेमा मालिनी और उनकी बेटियां ईशा देओल और आहना देओल वोहरा ने भी पहली बार एक साथ गाना गाया है।

एवाईवी/एसजीके



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Ankit Tiwari sang his first devotional song
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget