header ads

बॉलीवुड हस्तियों ने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी

मुंबई, 15 अगस्त (आईएएनएस)। बॉलीवुड हस्तियों ने 74वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं देने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया।

इस मौके पर बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन कोरोना योद्धाओं को सलाम किया।

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने तिरंगे को सलामी देते हुए एक तस्वीर साझा की है। उन्होंने लिखा, कोविड के खिलाफ लड़ाई में सच्चे योद्धाओं को..सलाम ..और हमारी आजादी के इस शुभ दिन पर शांति समृद्धि की कामना करते हैं।

अक्षय ने आज के दिन कोविड-19 महामारी के कारण बुरी तरह प्रभावित हुए सब्जी और फल विक्रेताओं की दुर्दशा पर लोगों का ध्यान खींचने का प्रयास किया।

उन्होंने एक वीडियो साझा करते हुए लिखा, हम सभी इन लोगों को जानते हैं, ये हमारे रोजमर्रा के जीवन का हिस्सा हैं। स्वतंत्रता दिवस के इस पावन अवसर पर आइए हम सभी भारत के लिए एकजुट हो जाएं। इन सभी की जितनी हो सके उतनी मदद करें।

अभिनेत्री करीना कपूर खान, सोहा अली खान और नेहा धूपिया ने अपने बच्चों की तस्वीरें पोस्ट की, जिसमें वे झंडा लिए नजर आ रहे हैं।

करीना ने बेटे तैमुर के साथ तस्वीर साझा की, उन्होंने लिखा, अपने मन में स्वतंत्रता, अपने शब्दों में विश्वास और अपने आत्माओं में गर्व है।

अभिनेता अभिषेक बच्चन ने ट्वीट किया, स्वतंत्रता दिवस की ढेरों शुभकामनाएं। जय हिंद।

अभिनेता वरुण धवन ने अपना एक थ्रोबैक वीडियो को शेयर किया, जिसमें वह वाघा बॉर्डर पर जवानों के साथ बातचीत करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

करिश्मा कपूर ने झंडा लहराते हुए अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं।

उन्होंने इसे कैप्श्न देते हुए लिखा, शांति, समृद्धि, सकारात्मकता। स्वतंत्रता दिवस की ढेरों शुभकामनाएं। जय हिंद।

एवाईवी/जेएनएस



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Bollywood celebrities wish the countrymen independence day
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget