header ads

रिया ने मेरे बेटे सुशांत को जहर खिलाया, वह उसकी कातिल है: के.के. सिंह

मुंबई, 27 अगस्त (आईएएनएस)। दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के पिता के.के. सिंह ने गुरुवार की सुबह खुलकर कहा कि अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती उनके बेटे को जहर दे रही थी और वह मेरे बेटे की कातिल है। यह बात सिंह ने एक वीडियो जारी कर कही। इसके साथ ही 15 सेकंड के इस वीडियो में सिंह ने सीबीआई से रिया और उसके साथियों को गिरफ्तार करने की मांग भी की।

पारिवारिक सूत्रों द्वारा आईएएनएस के साथ साझा किए गए वीडियो क्लिप में सिंह ने कहा, रिया मेरे बेटे सुशांत को जहर खिलाती थी। वह उसकी कातिल है। रिया और उसके साथियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए और उन्हें इसकी सजा दी जानी चाहिए।

बता दें कि सुशांत की मौत की जांच सीबीआई कर रही है। वहीं पिछले कुछ दिनों में सुशांत की मौत के पीछे बॉलीवुड, क्रिकेट जगत के ड्रग्स और दुबई के अंडरवल्र्ड के बीच कथित संबंधों से जुड़े कारणों के नए अनुमान सामने आए हैं।

के.के. सिंह पहले ही सुशांत की मौत के लिए रिया और उसके परिवार को आरोपी बताते हुए पटना में प्राथमिकी दर्ज करा चुके हैं।

सुशांत 14 जून को अपने बांद्रा अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे।

एसडीजे-एसकेपी



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Riya feeds poison to my son Sushant, he is his murderer: K.K. Lion
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget