मुंबई, 24 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेत्री कटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा के बीच काफी अच्छे संबंध रहे हैं।
सोमवार को, कटरीना पुरानी यादों में खो गईं और खुशनुमा मूड में एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह अनुष्का के साथ नजर आ रही हैं।
कटरीना ने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, इस तस्वीर को देखकर बस खुशी महसूस हो रही है।
पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए, अनुष्का ने बताया कि फोटो क्लिक करने के दौरान वे दोनों खुश क्यों थीं।
अनुष्का ने कमेंट किया, यह इसलिए है क्योंकि हम इस पल में पूरी तरह से मौजूद थे और खुश थे। प्रिय कटरीना जितना ज्यादा चमक सकती हो चमको।
दोनों ने शाहरुख खान के साथ जब तक है जान और जीरो जैसी फिल्मों में एक साथ काम किया है।
वीएवी/आरएचए
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

.
Post a Comment