मुंबई, 27 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और उनके पति व भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली अपने परिवार में एक नए सदस्य का स्वागत करने के लिए बिल्कुल तैयार हैं।
इस सेलेब्रिटी जोड़े ने गुरुवार को अपने फैंस को यह खुशखबरी दी कि इनके घर अगले साल जनवरी में एक नन्हा मेहमान आने वाला है।
दोनों ने अपने-अपने इंस्टाग्राम अकांउट पर एक तस्वीर के साथ इस खबर का ऐलान किया है जिसमें अनुष्का बेबी बंप के साथ नजर आ रही हैं। तस्वीर में अनुष्का को पोल्का डॉट वाले एक ब्लैक ड्रेस में देखा जा सकता है जबकि विराट ग्रे टी-शर्ट और सफेद पैंट में नजर आ रहे हैं।
अपने पोस्ट के कैप्शन में ये लिखते हैं, और फिर हम तीन होंगे! जनवरी, 2021 में आने वाला है।
दोनों ने साल 2017 के दिसंबर में इटली में जाकर शादी की थी।
एएसएन/जेएनएस
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

.
Post a Comment