header ads

तमन्ना के माता-पिता कोरोना पॉजिटिव, अभिनेत्री सुरक्षित

मुंबई, 26 अगस्त (आईएएनएस) अभिनेत्री तमन्ना भाटिया ने खुलासा किया है कि उनके माता-पिता का कोविड -19 टेस्ट रिपोर्ट पॉजीटिव आया है। हालांकि उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है।

तमन्ना ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किए गए नोट में लिखा, मेरे माता-पिता में सप्ताहांत में कोविड-19 के हल्के लक्षण दिख रहे थे और एहतियात के तौर पर घर पर सभी का तुरंत परीक्षण कराया गया। परिणाम अभी आए हैं, और दुर्भाग्य से मेरे माता-पिता की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है।

उन्होंने आगे लिखा, आवश्यक अधिकारियों को उनकी स्थिति के बारे में अपडेट किया गया है और हम एहतियाती दिशानिदेशरें का पालन कर रहे हैं। परिवार के बाकी सदस्यों, जिनमें मैं और कर्मचारी शामिल हैं, उनका टेस्ट नेगेटिव आया है। भगवान की कृपा से वे अच्छी तरह से इसका सामना कर रहे हैं और आपकी सभी प्रार्थनाएं और आशीर्वाद उन्हें इससे उबरने में मदद करेगी।

तमन्ना को अगली बार कन्नड़ सुपरहिट लव मॉकटेल के तेलुगू रीमेक में देखा जाएगा।

--आईएएनस

एमएनएस/जेएनएस



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Tamanna's parents Corona positive, actress safe
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget