header ads

एथलीट वाला लुक पाने को तापसी ले रहीं संतुलित डाइट

मुंबई, 26 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेत्री तापसी पन्नू अपनी आगामी स्पोर्ट्स फिल्म रश्मि रॉकेट में एक एथलीट की भूमिका निभा रही हैं। तापसी इस फिल्म में पूरी तरह एक एथलीट की तरह दिखना चाहती हैं और इसी कारण वह इइन दिनों संतुलित डाइट ले रही हैं।

अभिनेत्री ने अपने सुबह के भोजन की एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा कर यह जानकारी दी।

उन्होंने फोटो साझा करते हुए लिखा, रश्मि रॉकेट के लिए तैयारी करना अच्छा लग रहा है। अपने दिन की शुरूआत ढेर सारे कार्बोहाइड्रेट वाले नाश्ते के साथ कर रही हूं। डायटीशियन मुनमुन गेनिरवाल ने कहा है कि एथलेटिक बॉडी पाने के लिए केवल प्रोटीन लेना काफी नहीं है, बल्कि सही संतुलन रखना महत्वपूर्ण है। मेरी प्लेट में शकरकंद की टिक्कियां हैं, उच्च-काबोर्हाइड्रेट के कारण इन्हें खाने की सलाह मुनमुन ने दी है और मैं इसके बढ़िया स्वाद के कारण इसे खाने की सलाह देती हूं!

अभिनेत्री नवंबर में इस फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगी।

फिल्म में अपने लुक की फोटो साझा करते हुए अभिनेत्री ने लिखा, लंबे समय के बाद वापस ट्रैक पर आ रही हूं। इस नबंवर में रश्मि रॉकेट की शूटिंग शुरू हो रही है।

आकाश खुराना के निर्देशन में बनने वाली यह फिल्म कच्छ के रण की एक धावक के पर आधारित है। फिल्म में अभिनेता प्रियांशु पेंयुली तापसी के पति की भूमिका निभाते नजर आएंगे।

एसडीजे/जेएनएस



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
A balanced diet is trying to get the look of an athlete
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget