मुंबई, 16 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने रविवार को एक पुराना वीडियो साझा किया है जिसमें उनकी बहनें इस बात को लेकर काफी खुश दिखाई पड़ रही हैं कि वह साल 2016 में आई महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक में उनका किरदार निभाने जा रहे हैं।
मोबाइल कैमरे पर शूट किए गए इस वीडियो में सुशांत और उनकी बहनें बेड पर लेटकर हसंती-खिलखिलातीं, आपस में बात करतीं और सुशांत की टांग खींचती नजर आ रही हैं।
उनकी बहनें कहती हैं, हमारा भाई महेंद्र सिंह धोनी बन गया है। वे यह भी कहती नजर आ रही हैं कि उन्हें सुशांत पर काफी गर्व है।
श्वेता ने फेसबुक पर अपने इस वीडियो को साझा किया है।
भारतीय क्रिकेट के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से अपने रिटायरमेंट की घोषणा की है।
एएसएन/एसजीके
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

.
Post a Comment