मुंबई, 26 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेत्री अनुष्का शर्मा बॉलीवुड को पटरी पर लौटते देखने के लिए इच्छुक हैं और उनका मानना है कि फिल्म उद्योग एहतियात बरतने के मामले में अच्छा है।
अभिनेत्री ने कहा, हमारा उद्योग कलाकारों और क्रू की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एहतियात बरतने के मामले में बहुत अच्छा है। आगे बढ़ते हुए, सेट पर माहौल निश्चित रूप से अलग होगा, लेकिन हम सभी को बदलावों को अपनाने की जरूरत है क्योंकि हम जानते हैं कि इनके पीछे एक अच्छा कारण है। हम इस महामारी के दौरान सतर्क रहने के लिए एक-दूसरे पर एहसान करते हैं।
अनुष्का इस बात से खुश हैं कि शादी के बाद से इन तीन सालों में अपनी पेशेवर जिंदगी में संतुलन बनाने में कामयाब रही हैं।
वीएवी/जेएनएस
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

.
Post a Comment