Latest Post

मुंबई, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। करण जौहर की फिल्म निर्माण कंपनी धर्मा प्रोडक्शंस द्वारा उत्तरी गोवा में एक आउटडोर शूट के लिए नियुक्त किए गए लाइन प्रोड्यूसर दिलीप बोरकर ने ट्विटर पर एक बयान जारी कर फिल्म की शूटिंग के बाद फैलाए गए पीपीई और अन्य बायोमेडिकल अपशिष्टों की वायरल हुई तस्वीरों के पीछे का सच जाहिर किया है।

गोवा के रहने बोरकर ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा कि सोशल मीडिया पर तस्वीरों के वायरल होने से पहले ही मामले को संज्ञान में लिया गया था और साथ में स्पष्टीकरण भी दिया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तरी गोवा में अपशिष्ट निपटान प्रबंधन कंपनियों की कमी है, जहां फिल्म की शूटिंग की गई है।

उन्होंने अपने बयान में कहा, पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर उत्तरी गोवा में कूड़े का अंबार लगे होने की तस्वीरें आ रही हैं। कूड़ा-कचरा फेंकने के लिए स्थानीय पंचायत द्वारा हमें यह जगह दी गई थी। फिल्म लाइन का प्रोड्यूसर होने के नाते फिल्म निर्माता ने मुझे कचरे के निपटान की जिम्मेदारी सौंपी थी।

उन्होंने आगे अपने बयान में कहा, उत्तरी गोवा, जहां शूटिंग रखी गई थी, में अपशिष्ट निपटान प्रबंधन कंपनियों की कमी है। प्राइवेट वेंडर्स की कमी अनुपलब्धता के चलते मैं पंचायत के ही कचरा उठाने वाले कर्मियों को बुलाकर शूटिंग स्थल पर जमा हुए कचरे को अलग कर उन्हें इकट्ठा कर ले जाने के पैसे दिए थे। मेरी टीम ने जागरूकता के साथ हमेशा यह सुनिश्चित किया कि स्थानीय पंचायत के नियामानुसार इस जगह की हर रोज सफाई हो।

वह आगे कहते हैं, एक दिन सोमवार को दुर्भाग्यपूर्ण ढंग से कचरा उठाने वाला ट्रक किसी अवरोध के चलते वहां नहीं आ पाया। इसकी सूचना मिलते ही मेरी टीम ने तुरंत एक अन्य स्पेशल ट्रक किराए पर लिया और कचरे को साफ भी किया।

बोरकर आगे कहते हैं, मैं हर किसी से इस पर विचार करने का अनुरोध करता हूं कि कोविड-19 महामारी के दौरान हम हर संभावित बेहतर ढंग से अपने बिजनेस को चलाने का प्रयास कर रहे हैं। एक लाइन प्रोड्यूसर होने के चलते मैंने कई मशहूर फिल्म निर्माण कंपनियों के साथ काम किया है, जो शूटिंग स्थल की स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए टीम की सेहत और सुरक्षा को भी प्राथमिकता देते हैं। हम पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी को पूरी तरह से समझते हैं और जहां हम काम कर रहे होते हैं, उस जगह और वहां आसपास रहने वाले लोगों का सम्मान करते हैं।

एएसएन/एसजीके



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Producer of Karan Johar film line said, lack of garbage disposal in North Goa
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

मुंबई, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज और अभिनेता रणदीप हुड्डा अपनी आने वाली फिल्म अनफेयर एंड लवली की स्क्रिप्ट रीडिंग वर्चुअल स्क्रिप्ट रीडिंग कर रहे हैं।

कोविड-19 महामारी के इस दौर में सुरक्षा उपायों को ध्यान में रखते हुए इन कलाकारों को स्क्रिप्ट रीडिंग के लिए वीडियो कॉल किया गया। चूंकि फिल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली है।

इलियाना ने इंस्टाग्राम पर स्क्रिप्ट रीडिंग सेशन की एक तस्वीर भी साझा की है। अपने इस पोस्ट के कैप्शन में अभिनेत्री ने लिखा है, वर्चुअल स्क्रिप्ट रीडिंग एक न्यू नॉर्मल और एक नया अनुभव है, लेकिन किसी नई चीज के शुरू होने का रोमांच बिल्कुल पहले जैसा ही है।

रणदीप ने भी इसी तस्वीर को साझा करते हुए इसके कैप्शन में लिखा, शूटिंग के शुरू होने से पहले वर्चुअल स्क्रिप्ट रीडिंग। हैलो न्यू नॉर्मल।

बलविंदर सिंह जंजुआ द्वारा निर्देशित अनफेयर एंड लवली हरियाणा की पृष्ठभूमि पर बन रही एक फिल्म है। फिल्म एक सांवली लड़की के इर्द-गिर्द बुनी गई है, जो त्वचा की गहरी रंगत को लेकर समाज में व्याप्त कुरीतियों और पुरानी सोच से जूझ रही है।

यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी और इसे देश के कई हिस्सों में फिल्माया जाएगा।

एएसएन/जेएनएस



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Ileana, Randeep talked about their work from home mode
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

मुम्बई, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। नई नवेली दुल्हन गायिका नेहा कक्कड़ ने गुरुवार को इंस्टाग्राम पर अपने नाम साथ मिसेज सिंह लगाते हुए खुद को शादी-शुदा होने का ऐलान कर दिया।

गायिका ने अपने वेरीफाइड एकाउंट पर लिखा-नेहा कक्कड़ (मिसेज सिंह)।

नेहा ने गायक रोहनप्रीत सिंह के साथ शनिवार को विवाह रचाया था। शाही सिख रीति रिवाजों के अनुसार हुई थी।

सोशल मीडिया पर नेहा ने अपनी शादी की तस्वीरें भी साझा की थीं।

जेएनएस



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Neha Kakkar added Mrs. Singh with her name
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

लॉस एंजेलिस, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। रियलिटी टीवी स्टार ख्लो कार्दशियां ने जानकारी दी है कि वह कोविड-19 से संक्रमित हो गई हैं। उन्होंने अपने आइसोलेशन से एक रिकॉर्डेड क्लिप के माध्यम से खुद के संक्रमित होने की पुष्टि की है।

वीडियो में वह कह रही हैं, बस, अभी पता चला कि मुझे कोरोना है। मैं अपने कमरे में रह रही हूं। यह ठीक हो जाएगा, लेकिन यह कुछ दिनों के लिए बहुत बुरा होने वाला है।

मिरर डॉट को डॉट यूके की रिपोर्ट के अनुसार, रियलिटी शो कीपिंग अप विद द कार्दशियां के आगामी एपिसोड में ख्लो के कोविड टेस्ट के पॉजीटिव होने की पुष्टि की गई है।

रियलिटी टीवी स्टार और ख्लो की बहन, किम कार्दशियां वेस्ट ने साझा किया कि पूरा परिवार टेस्ट रिपोर्ट का इंतजार कर रहा था, ताकि पता चल सके कि उनमें लक्षण नजर आने के बाद वह कोविड से संक्रमित हुई हैं या नहीं।

संक्रमित होने के बाद ख्लो उल्टी कर रही थीं और ठंड से कांप रही थीं। उन्होंने यह भी साझा किया कि उन्हें जलन वाली खांसी हुई और बोलने में कठिनाई हो रही थी।

एमएनएस/एसजीके



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Khloe Kardashian confirmed to be Kovid positive
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

लॉस एंजेलिस, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। पॉप स्टार बेबे रेक्सा हॉलीवुड में एक अभिनेत्री के तौर पर डेब्यू करने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। वह क्रिस्टन बेल अभिनीत एक क्राइम कॉमेडी में नज आएंगी, जिसका शीर्षक क्वीनपिंस है।

वैरायटी डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म में रेक्सा के किरदार का नाम टेम्पे टीना है, जो एक कंप्यूटर हैकर है। यह फिल्म एक सबसे बड़े नकली कूपन घोटाले की सच्ची घटना से प्रेरित है।

फिल्म का निर्माण एसटीएक्स फिल्म्स द्वारा किया जाएगा। एसटीएक्स फिल्म्स मोशन पिक्च र्स ग्रुप के चेयरमैन एडम फोगेलसन ने कहा, यह बेबे के लिए डेब्यू करने लायक एक परफेक्ट फिल्म है। वह बेहद प्रतिभाशाली हैं। एक इंटरनेशनल सुपरस्टार हैं। टेम्पे टीना के किरदार में उन्हें हमने काफी पसंद किया है, जो कि एक कुशल कंप्यूटर हैकर हैं, जो हमारी अभिनेत्रियों को उनके कूपन स्कैम में मदद दिलाती है।

यह फिल्म एरोन गौडेट और गीता पुल्लापिली द्वारा लिखित और निर्देशित है। कलाकारों की सूची में विंस वॉन, पॉल वाल्टर हौसर और किर्बी हॉवेल-बैप्टिस्ट भी शामिल हैं।

एएसएन/जेएनएस



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Pop star Babe Rexha is going to debut in Hollywood
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

मुम्बई, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म लक्ष्मी बॉम्ब का नाम बदलकर लक्ष्मी कर दिया गया है।

यह फैसला सेंसर बोर्ड की सलाह पर किया गया है।

अक्षय कुमार के साथ-साथ फिल्म के को-प्रोड्यूसर शबीना खान और तुषार कपूर ने एक राय होकर फिल्म का नाम बदलने का फैसला किया।

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने इसकी पुष्टि की है।

फिल्म को राघव लॉरेंस ने निर्देशित किया है।

इस हॉरर कॉमेडी फिल्म में अक्षय के अलावा कियारा आडवाणी ने काम किया है। यह तमिल फिल्म मुमी 2 : कंचना का रीमेक है।

फिल्म को 9 नवम्बर को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार वीआईपी पर रिलीज होना है।

जेएनएस



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Akshay's film Lakshmi Bomb was renamed Lakshmi
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

मुंबई, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर का कहना है कि वह कोई एक्सीडेंटल अभिनेत्री नहीं हैं और उनकी यात्रा सर्वाइवल की रही है।

अभिनेत्री ने कहा, पांच साल हो गए हैं और यह अभी भी एक सपने जैसा लगता है। मैं कोई एक्सीडेंटल अभिनेत्री नहीं हूं और मैं यह बार-बार कहती हूं। यह कुछ ऐसा है जो मैं वास्तव में करना चाहती थी और मैंने यहां रहने के लिए वास्तव में कड़ी मेहनत की है। मैं मुंबई में पैदा हुई और यही पली-बढ़ी हूं, और निश्चित रूप से इस चीज ने मेरी मदद की है, क्योंकि शहर की सपोर्ट सिस्टम कहीं न कहीं मेरे लिए अनुकूल था और यह हमारी हिंदी फिल्म उद्योग का शहर है, ऐसे में यह आपकी यात्रा को थोड़ा आसान बनाती है।

उन्होंने आगे कहा, हालांकि, मैं एक पारंपरिक फिल्मी परिवार से नहीं हूं या मेरा वास्तव में कोई संपर्क नहीं था, मैं पहली बार में बहुत उलझन में थी कि इसको कैसे आगे बढ़ाना है?

अभिनेत्री ने कहा कि उन्हें अपने माता-पिता को समझाना पड़ा कि वह एक अभिनेत्री बनना चाहती हैं। उन्होंने बीती बातों को याद करते हुए कहा, मुझे इसके बारे में अपने माता-पिता से बात करने के लिए बहुत हिम्मत जुटानी पड़ी थी। वे बहुत खुश नहीं थे और मुझे लगता है कि वे सुरक्षात्मक हो रहे थे। इसलिए, मैंने फिल्म स्कूल में शामिल होने का फैसला किया और शुल्क महंगा था, इसलिए मैंने ऋण लिया।

अभिनेत्री ने अपनी शुरुआत कास्टिंग सहायक के तौर पर की।

उन्होंने कहा, जब मैं कास्टिंग कर रही थी, तो मेरा इरादा ऐसा कुछ नहीं था कि मुझे एक अभिनेत्री बनना है और इसके लिए जानकारी जुटानी है। मैं इसे सिर्फ एक फिल्ममेकिंग स्टूडेंट के रूप में देख रही थी। मुझे ऐसा लगता था कि जैसे मैं इस दुनिया का हिस्सा बनना चाहती हूं, भले ही कोई भी दरवाजा खुले। और मेरे सर्वाइवल यानी अस्तित्व की यही कहानी है। मैंने सिर्फ दम लगा के हइशा (2015 की उनकी पहली फिल्म) तक सर्वाइव किया। मैं भाग्यशाली थी कि मुझे ये अवसर मिलता रहा।

भूमि की अगली फिल्म नायिका-केंद्रित हॉरर ड्रामा, दुर्गावती है।

एमएनएस/एसजीके



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
I am not an accidental artist: Bhumi Pednekar
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget